10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

पटना में पुलिस की मुठभेड़ में एक अपराधी घायल, भारी मात्रा में कारतूस बरामद

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
पटना में पुलिस की मुठभेड़ में एक अपराधी घायल, भारी मात्रा में कारतूस बरामद

सारांश

पटना में बिहार पुलिस ने एक मुठभेड़ में एक अपराधी को घायल कर दिया और उसके पास से बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए। पुलिस ने यह कार्रवाई एक अंतरजिला अपराधी गिरोह की सूचना के आधार पर की।

मुख्य बातें

पुलिस ने एक अंतरजिला अपराधी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की।
मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हुआ।
भारी मात्रा में अवैध कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस की कार्रवाई ने एक बड़ी आपराधिक घटना को टाला।

पटना, 11 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बिहार पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में पुलिस की एक मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया। घायल अपराधी को स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। उसके पास से भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फतुहा थानांतर्गत एक अंतरजिला अपराधी गिरोह अवैध हथियारों और कारतूसों की सप्लाई कर रहा है। इस सूचना के आधार पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया और टीम ने बताए गए स्थान पर पहुँचकर सत्यापन किया।

जब पुलिस ने वहां पहुंचकर कार्रवाई की, तो अपराधियों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी। कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि घायल अपराधी को सुरक्षित हिरासत में लेकर तुरंत अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल से 1200 से अधिक अवैध जिंदा कारतूस और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह अन्य जिलों से जुड़ा हुआ है और बरामद कारतूसों की सप्लाई किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना के तहत की जा रही थी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई है। पकड़े गए अपराधी के आपराधिक इतिहास और बरामद कारतूसों के स्रोत के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस मुठभेड़ में घायल अपराधी को कहाँ भर्ती कराया गया?
घायल अपराधी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने कितने कारतूस बरामद किए?
पुलिस ने 1200 से अधिक अवैध जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
यह मुठभेड़ किस थाना क्षेत्र में हुई?
यह मुठभेड़ पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में हुई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले