16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ?

सारांश

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पर वाराणसी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले में गैर जमानती धाराएं भी लगाई गई हैं, जो उनके लिए गंभीर परिणाम ला सकती हैं। जानें इस मामले की पूरी जानकारी और उसके पीछे की कहानी।

मुख्य बातें

पवन सिंह पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।
विशाल सिंह ने निवेश के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत की थी।
यह मामला 2018 से चल रहा है।
न्यायालय ने पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई।
मामले में गैर जमानती धाराएं भी हैं।

वाराणसी, 3 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के खिलाफ वाराणसी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला अभिनेता के लिए बड़ी समस्याएं खड़ी कर सकता है, क्योंकि इसमें गैर जमानती धाराएं भी शामिल की गई हैं।

यह पूरा प्रकरण फिल्म निवेश घोटाले से संबंधित है। वाराणसी के एक जिला न्यायालय ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश 13 अगस्त 2025 को दिया था, लेकिन कैंट थाना के पुलिस अधिकारियों ने इसे दर्ज नहीं किया।

बुधवार को न्यायालय ने कैंट थाने के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत मामला दर्ज करने का आदेश दिया। साथ ही, न्यायालय ने तुरंत कार्रवाई न करने पर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

यह मामला 2018 से जुड़ा हुआ है। विशाल सिंह, जो एक प्रसिद्ध व्यापारी हैं, के साथ फिल्म में निवेश करवाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई। यह सब मुंबई में हुआ, जिसमें भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह का भी नाम शामिल है। फिल्म का नाम 'बॉस' था, जो बनने के बाद रिलीज भी हो गई, लेकिन विशाल सिंह को मुनाफे का कोई हिस्सा नहीं मिला।

विशाल सिंह ने पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई न होने के कारण वे न्यायालय गए। बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कैंट थाने को मुकदमा दर्ज न करने पर फटकार लगाई, जिसके बाद पवन सिंह सहित चार लोगों पर केस दर्ज हुआ।

विशाल सिंह के वकील आशीष सिंह ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, “यह मूवी के संबंध में धोखाधड़ी का मामला है। इसमें 420, 406, 467, 468, 506 जैसी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। भोजपुरी फिल्म के निर्माण के लिए प्रेम शंकर राय ने निवेश किया था, जो लगभग सवा करोड़ रुपए है। मूवी में पवन सिंह लीड एक्टर हैं, और फिल्म रिलीज होने के बावजूद क्लाइंट का पैसा नहीं लौटाया गया। इस संदर्भ में हमने शिकायत की थी और अब न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। इसमें कुछ गैर जमानती धाराएं भी हैं।”

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि भोजपुरी फिल्म उद्योग के लिए भी चिंता का विषय है। न्याय की प्रक्रिया में देरी से न केवल आरोपी, बल्कि पीड़ित को भी नुकसान होता है।
RashtraPress
16 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पवन सिंह पर मामला क्यों दर्ज हुआ?
पवन सिंह पर फिल्म निवेश घोटाले के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।
क्या मामला गैर ज़मानती है?
हाँ, इस मामले में गैर जमानती धाराएं लगाई गई हैं।
कब से यह मामला चल रहा है?
यह मामला 2018 से जुड़ा हुआ है।
फिल्म का नाम क्या है?
फिल्म का नाम 'बॉस' है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले