10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या प्रधानमंत्री मोदी ने शुभांशु शुक्ला से मुलाकात कर भारत की उपलब्धियों को सराहा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या प्रधानमंत्री मोदी ने शुभांशु शुक्ला से मुलाकात कर भारत की उपलब्धियों को सराहा?

सारांश

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मुलाकात कर उनकी अंतरिक्ष यात्रा की सराहना की। इस ऐतिहासिक अवसर पर, उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारत की प्रगति पर चर्चा की। जानें इस महत्वपूर्ण बातचीत के बारे में और क्या कहा शुभांशु ने अपने अनुभवों के बारे में।

मुख्य बातें

भारत का गर्व: शुभांशु शुक्ला की उपलब्धियों पर गर्व किया गया।
अंतरिक्ष यात्रा: शुभांशु ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव साझा किए।
प्रधानमंत्री का समर्थन: मोदी ने शुभांशु के कार्यों को सराहा।

नई दिल्ली, १८ अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर पहुँचकर इतिहास रचने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री को अपनी अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव बताए।

नई दिल्ली में शुभांशु शुक्ला ने पीएम मोदी से भेंट की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उन्हें गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया और उनकी उपलब्धियों की प्रशंसा की। शुभांशु शुक्ला ने उन्हें अंतरिक्ष में बिताए गए पल और अपने अनुभवों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अंतरिक्ष में किए गए रिसर्च के बारे में भी बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शुभांशु शुक्ला से मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की हैं। उन्होंने लिखा, "शुभांशु शुक्ला के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने अंतरिक्ष में उनके अनुभवों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति और भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन सहित कई विषयों पर चर्चा की। भारत को उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है।"

इससे पहले भी पीएम मोदी ने अंतरिक्ष में गए भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बात की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि "आप भारतभूमि से दूर हैं, लेकिन भारतवासियों के दिलों के सबसे करीब हैं। आपके नाम में भी शुभ है और आपकी यात्रा नए युग का शुभ आरंभ है। जब हम दोनों बात कर रहे हैं, तो मेरे साथ १४० करोड़ भारतवासियों की भावनाएं भी हैं। मेरी आवाज में सभी भारतीयों का उत्साह और उमंग शामिल है।"

उन्होंने आगे कहा कि अंतरिक्ष में भारत का परचम लहराने के लिए मैं आपको हार्दिक बधाई और शुभकामना देता हूं।

प्रधानमंत्री ने बातचीत में कहा कि हर भारतीय देख रहा है कि शुभांशु शुक्ला कितने डाउन टू अर्थ हैं। उन्होंने शुभांशु से पूछा कि अंतरिक्ष की विशालता देखकर पहला ख्याल क्या आया?

इसके जवाब में भारतीय अंतरिक्ष यात्री ने कहा था कि "अंतरिक्ष से कोई सीमा दिखाई नहीं देती, हम भारत को मैप पर देखते हैं और भारत सच में बहुत भव्य दिखता है।"

संपादकीय दृष्टिकोण

यह मुलाकात हमें यह याद दिलाती है कि भारतीय तकनीक और विज्ञान में कितनी प्रगति हुई है। शुभांशु शुक्ला जैसे युवा नायक हमारे देश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन उनके कार्यों को मान्यता देता है और हमें यह देखने के लिए प्रेरित करता है कि हम सभी मिलकर अपने देश को और ऊँचाइयों तक ले जा सकते हैं।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शुभांशु शुक्ला कौन हैं?
शुभांशु शुक्ला भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर पहुँचकर इतिहास रचा।
प्रधानमंत्री मोदी ने शुभांशु शुक्ला से क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने शुभांशु से उनकी यात्रा पर गर्व और उनकी उपलब्धियों की प्रशंसा की। उन्होंने उन्हें भारतवासियों की भावनाओं का प्रतिनिधि बताया।
इस मुलाकात का महत्व क्या है?
यह मुलाकात भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति को दर्शाती है और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले