10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पंजाब में ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ी हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पंजाब में ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ी हैं?

सारांश

पंजाब में ठंड और कोहरे के चलते स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। 14 जनवरी से स्कूल खुलेंगे। यह निर्णय बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

मुख्य बातें

पंजाब में स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ाई गई हैं।
स्कूल 14 जनवरी से खुलेंगे।
बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है।
मौसम की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी स्कूल बंद हैं।

चंडीगढ़, 7 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब में बर्फीली ठंड और घने कोहरे के कारण राज्य सरकार ने स्कूलों में 13 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की हैं। 14 जनवरी से स्कूल सामान्य रूप से खुलेंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आदेशानुसार, बढ़ती ठंड और कोहरे की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, बच्चों और स्टाफ की सेहत को प्राथमिकता देते हुए सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में 13 जनवरी तक की छुट्टियां दी गई हैं। यह जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने साझा की।

पहले छुट्टियां 7 जनवरी तक थीं, लेकिन मौसम की स्थिति को देखते हुए इन्हें आगे बढ़ाया गया है। राज्य में तापमान लगातार गिर रहा है, और सुबह घने कोहरे के कारण सड़क पर दृश्यता कम हो गई है। ऐसे में बच्चों का स्कूल आना-जाना खतरनाक हो सकता है। ठंड से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है, जैसे सर्दी-जुकाम, बुखार या अन्य संक्रमण। यह निर्णय राज्य के सभी स्कूलों के लिए लागू होगा।

अब सभी स्कूल 14 जनवरी से सामान्य समय पर खुलेंगे। अभिभावकों से निवेदन है कि वे बच्चों को घर पर ही रखें और ठंड से बचाव के उपाय करें, जैसे गर्म कपड़े पहनाना और गर्म पेय पदार्थ देना।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आई है और सुबह-शाम धुंध की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस कारण बच्चों और स्टाफ की सेहत-सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। सभी जिलों के स्कूल प्रबंधन को आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक ठंड में और इजाफा हो सकता है।

उत्तर भारत के कई राज्यों में इसी तरह की स्थिति है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली आदि में भी स्कूल बंद हैं या समय में परिवर्तन किया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब में अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे और शीत लहर की चेतावनी जारी की है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्कूलों की छुट्टियां कब तक बढ़ी हैं?
स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ाई गई हैं।
यह निर्णय क्यों लिया गया?
यह निर्णय बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
क्या अन्य राज्यों में भी स्कूल बंद हैं?
हाँ, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली आदि में भी स्कूल बंद हैं।
मौसम विभाग का क्या कहना है?
मौसम विभाग ने पंजाब में घने कोहरे और शीत लहर की चेतावनी जारी की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले