10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

राबड़ी देवी ने बिहार सरकार पर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर गंभीर आरोप लगाए

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
राबड़ी देवी ने बिहार सरकार पर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर गंभीर आरोप लगाए

सारांश

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने प्रदेश की डबल इंजन सरकार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न उठाए हैं। क्या सरकार इस समस्या को सुलझा पाएगी? जानें पूरी जानकारी इस लेख में।

मुख्य बातें

बिहार में अपराध की स्थिति गंभीर है।
सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता की योजना है, लेकिन इसके प्रभाव पर संदेह है।

पटना, 23 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता राबड़ी देवी ने प्रदेश की डबल इंजन सरकार पर आरोप लगाया है कि उनके शासनकाल में अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन इसे नियंत्रित करने में लगातार नाकाम नजर आ रहा है।

बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर राजद और अन्य विपक्षी दलों द्वारा प्रदेश सरकार की हर कदम पर आलोचना की जा रही है। सोमवार को महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों ने विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में हत्याएं होना अब आम बात बन गई है। प्रतिदिन प्रदेश में अपराधी हत्याओं को अंजाम दे रहे हैं। बलात्कार और लूटपाट की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं।

कानून-व्यवस्था को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति संतोषजनक नहीं है। विपक्ष में होने के नाते हम लगातार सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।

राबड़ी देवी ने कहा कि इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष से पूछना चाहिए कि बिहार में कानून व्यवस्था विफल क्यों हो रही है। वही इसका उत्तर देंगे।

राबड़ी देवी ने कहा कि अपराध को रोकने के लिए सरकार के पास कोई सही सुझाव नहीं है। जंगलराज में ऐसा कुछ नहीं होता था। रामराज्य में यह सब हो रहा है।

पूर्व सीएम ने कहा कि जब प्रदेश की सरकार महिलाओं के बैंक खातों में फ्री में 10-10 हजार रुपये डालेगी तो संभव है कि वेतन का संकट अन्य कर्मचारियों पर आएगा। सरकार के पास वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं।

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति पर कहा कि यहां कोई भी कानून व्यवस्था नहीं है। लोग भगवान के भरोसे जी रहे हैं। क्या पता कि आप भी सड़क पर निकलें या विधानसभा में कोई कट्टा लेकर आ जाए। हम सभी असुरक्षित महसूस करते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो सरकार को जवाबदेही की ओर ले जाती है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राबड़ी देवी ने सरकार पर क्या आरोप लगाए?
राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि बिहार में अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं और सरकार इसे नियंत्रित करने में नाकाम है।
क्या कानून-व्यवस्था की स्थिति सही है?
राबड़ी देवी के अनुसार, बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति संतोषजनक नहीं है।
महिलाओं के लिए सरकार का क्या कदम है?
सरकार महिलाओं के बैंक खातों में 10 हजार रुपये डालने का वादा कर रही है, जिससे अन्य कर्मचारियों के वेतन पर संकट आ सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले