आईपीएल 2026: आरसीबी के ये 5 खिलाड़ी बना सकते हैं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सिरदर्द

Click to start listening
आईपीएल 2026: आरसीबी के ये 5 खिलाड़ी बना सकते हैं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सिरदर्द

सारांश

आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला आरसीबी और एसआरएच के बीच होगा। जानिए कौन से 5 खिलाड़ी बन सकते हैं एसआरएच के लिए सिरदर्द।

Key Takeaways

  • विराट कोहली का प्रदर्शन एसआरएच के लिए चुनौती हो सकता है।
  • फिल साल्ट की फॉर्म उन्हें एक खतरनाक खिलाड़ी बनाती है।
  • क्रुणाल पांड्या की गेंदबाजी एसआरएच के विदेशी बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पैदा कर सकती है।
  • भुवनेश्वर कुमार की किफायती गेंदबाजी से ओपनिंग में दबाव बढ़ सकता है।
  • सुयश शर्मा की साइलेंट गेंदबाजी महत्वपूर्ण हो सकती है।

नई दिल्ली, 27 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में आरंभ होगा। आइए जानते हैं आरसीबी के उन पांच खिलाड़ियों के नाम, जो इस पहले मैच में एसआरएच के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं।

विराट कोहली: आरसीबी के बल्लेबाजी क्रम के मूल स्तंभ माने जाने वाले विराट कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती बन सकते हैं। कोहली के लिए एसआरएच का गेंदबाजी आक्रमण हमेशा से ही मुफीद रहा है। विराट ने एसआरएच के खिलाफ 24 पारियों में 141 के स्ट्राइक रेट से 805 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।

फिल साल्ट: आईपीएल 2025 में फिल साल्ट ने अपनी तेजस्वी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा था। 13 मैचों में साल्ट ने 175 के स्ट्राइक रेट से 403 रन बनाए थे। उनकी हालिया फॉर्म भी शानदार है, और वह पावरप्ले के दौरान ही अपने शानदार खेल से एसआरएच को मुश्किल में डाल सकते हैं।

क्रुणाल पांड्या: पिछले सीजन में आरसीबी को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्रुणाल पांड्या से एसआरएच को सावधान रहना होगा। क्रुणाल बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। विशेषकर उनकी घूमती गेंदें एसआरएच के विदेशी बल्लेबाजों के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। इसके अतिरिक्त, वह अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी करके भी एसआरएच की चुनौतियों को बढ़ा सकते हैं।

भुवनेश्वर कुमार: आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार लंबे समय तक एसआरएच के मुख्य सदस्य रह चुके हैं। भुवनेश्वर अपनी किफायती गेंदबाजी के माध्यम से पावरप्ले और अंतिम ओवरों में एसआरएच के विस्फोटक बल्लेबाजी क्रम को रोकने में सक्षम हैं। यदि भुवनेश्वर शुरुआती ओवरों में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को आउट करने में सफल रहते हैं, तो मेहमान टीम मुश्किल में पड़ सकती है।

सुयश शर्मा: आईपीएल 2025 में सुयश शर्मा आरसीबी के साइलेंट मैच विनर रहे हैं। उनकी कसी हुई गेंदबाजी बीच के ओवरों में रन गति को नियंत्रित करने में मदद करती है। सुयश यदि अपनी पिछली फॉर्म को बनाए रखने में सफल होते हैं, तो वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए समस्याएँ पैदा कर सकते हैं।

Point of View

जो आगामी मैच में एसआरएच के लिए एक चुनौती बन सकते हैं। यह जानकारी क्रिकेट प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण है और मैच के प्रति उत्साह बढ़ाती है।
NationPress
27/03/2026

Frequently Asked Questions

आईपीएल 2026 का पहला मैच कब है?
आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को होगा।
आरसीबी के कौन से खिलाड़ी एसआरएच के लिए सिरदर्द बन सकते हैं?
विराट कोहली, फिल साल्ट, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और सुयश शर्मा एसआरएच के लिए सिरदर्द बन सकते हैं।
Nation Press