27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रुन्नीसैदपुर विधानसभा में बाढ़, बेरोजगारी, और पलायन जैसे मुद्दे हावी रहेंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रुन्नीसैदपुर विधानसभा में बाढ़, बेरोजगारी, और पलायन जैसे मुद्दे हावी रहेंगे?

सारांश

बिहार की रुन्नीसैदपुर विधानसभा, जो सीतामढ़ी जिले में स्थित है, इस बार के चुनाव में बाढ़, बेरोजगारी, और पलायन जैसे गंभीर मुद्दों का सामना करेगी। स्थानीय सियासत और जातीय समीकरण भी चुनावी परिदृश्य को प्रभावित करेंगे। जानें इस महत्वपूर्ण चुनाव के पीछे के तथ्य और ताज़ा अपडेट।

मुख्य बातें

बाढ़ और कटाव जैसे मुद्दे इस क्षेत्र के लिए गंभीर हैं।
बेरोजगारी और पलायन से युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय हस्तशिल्प और मिथिला पेंटिंग स्थानीय संस्कृति का हिस्सा हैं।
जदयू और राजद के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है।
जनसंख्या आंकड़ों के अनुसार, इस क्षेत्र में 291217 मतदाता हैं।

नई दिल्ली, 7 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक रुन्नीसैदपुर विधानसभा बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित है। यह क्षेत्र अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सीता माता से जुड़े धार्मिक महत्व और विविध सामाजिक-आर्थिक संरचना के लिए जाना जाता है।

बिहार विधानसभा चुनाव में रुन्नीसैदपुर सीट की सियासत जातीय समीकरणों, स्थानीय मुद्दों और विकास के वादों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह सीट कभी कांग्रेस का गढ़ रही थी, लेकिन समय के साथ यहां समाजवादी दलों और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का प्रभाव बढ़ा है।

वर्तमान में जदयू का इस सीट पर कब्जा है और इस बार के चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद है। जदयू जहां एक बार फिर इस सीट को निकालने की कोशिश करेगी, वहीं राजद इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए एक ऐसे चेहरे की तलाश करेगी, जिसकी जनता के बीच छवि अच्छी हो।

इस क्षेत्र में बाढ़, बेरोजगारी, और पलायन जैसे मुद्दे पूर्व के विधानसभा चुनावों में हावी रहे हैं। इस चुनाव में ये मुद्दे प्रभावी रहेंगे।

रुन्नीसैदपुर में बाढ़ और कटाव सबसे बड़ी समस्या है, क्योंकि यह क्षेत्र कई नदियों के किनारे बसा है। हर साल बाढ़ से फसलें नष्ट होती हैं और लोग विस्थापन का दंश झेलते हैं।

बेरोजगारी और पलायन भी प्रमुख मुद्दे हैं, क्योंकि युवा रोजगार के लिए बड़े शहरों या अन्य राज्यों की ओर रुख करते हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी भी मतदाताओं के लिए चिंता का विषय है।

यह विधानसभा एक कृषि-प्रधान क्षेत्र है, जहां अधिकांश लोग खेती और उससे जुड़े व्यवसायों पर निर्भर हैं। यहां धान, गेहूं, मक्का, और गन्ना जैसी फसलें प्रमुख हैं। यहां के उपजाऊ मैदान खेती के लिए अनुकूल हैं, लेकिन बाढ़ और कटाव के कारण किसानों को अक्सर नुकसान उठाना पड़ता है। मछली पालन भी इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण आय का स्रोत है। क्षेत्र में रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, मुंबई, और पंजाब जैसे राज्यों में मजदूरी के लिए पलायन करते हैं।

इसके अलावा, इस क्षेत्र में कुछ परिवार हस्तशिल्प, बुनाई, और मिथिला पेंटिंग जैसे पारंपरिक कार्यों में लगे हैं, जो स्थानीय संस्कृति का हिस्सा हैं और पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हैं।

इस क्षेत्र की कुल जनसंख्या 5,02152 है। पुरुषों की संख्या 2,64668 और महिलाओं की संख्या 2,37484 है। एक जनवरी 2024 के चुनाव आयोग के डाटा के अनुसार कुल मतदाता 291217 हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 1,53965 महिला मतदाता 1,37245 और सात थर्ड जेंडर वोटर हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

रोजगार और बुनियादी सुविधाओं की कितनी कमी है। बाढ़ और पलायन जैसे मुद्दे न केवल स्थानीय लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी को प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि यह चुनावी नतीजों पर भी गहरा असर डालने की संभावना रखते हैं।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रुन्नीसैदपुर विधानसभा में प्रमुख मुद्दे कौन से हैं?
बाढ़, बेरोजगारी, और पलायन जैसे मुद्दे रुन्नीसैदपुर विधानसभा में प्रमुख रूप से देखने को मिलते हैं।
इस विधानसभा की जनसंख्या कितनी है?
इस क्षेत्र की कुल जनसंख्या 5,02152 है।
रुन्नीसैदपुर विधानसभा में मुख्य राजनीतिक दल कौन से हैं?
इस विधानसभा में मुख्य राजनीतिक दलों में जदयू और राजद शामिल हैं।
क्या शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं यहां कम हैं?
जी हाँ, इस क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है, जो मतदाताओं के लिए चिंता का विषय है।
बाढ़ का असर किस प्रकार होता है?
बाढ़ से फसलें नष्ट होती हैं और लोग विस्थापन का सामना करते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले