27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले भू-माफिया के खिलाफ 24 घंटे में कार्रवाई होगी? : सम्राट चौधरी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले भू-माफिया के खिलाफ 24 घंटे में कार्रवाई होगी? : सम्राट चौधरी

सारांश

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले भू-माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वह गयाजी में एक मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन के दौरान बोले, जहां उन्होंने माफिया के खिलाफ 24 घंटे में कार्रवाई की बात की। यह कदम बिहार में सुशासन और विकास को सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है।

मुख्य बातें

सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई।
हर जिले में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोलने की योजना।
बिहार में रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में कदम।

गयाजी, १५ दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने माफिया को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले भू-माफिया के खिलाफ २४ घंटे में कार्रवाई की जाएगी।

सम्राट चौधरी ने सोमवार को गयाजी में महाबोधि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में कहा कि बिहार सरकार हर जिले में एक-एक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोल रही है, जिससे लोगों को जिले में स्वास्थ्य की सुविधाएं मिल सकेंगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार और मंत्री संतोष सुमन मांझी भी उपस्थित रहे।

डिप्टी सीएम ने अपने कार्य की व्याख्या करते हुए कहा कि मेरा काम बिहार में माफिया का 'इलाज' करना है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन को पूरी तरह से स्थापित करना है। अपराधियों और माफिया को सचेत करते हुए उन्होंने कहा कि अगर वे नहीं सुधरे तो उनका इलाज करना मुझे अच्छे से आता है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने के बाद २४ घंटे के अंदर उसे खाली किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि बिहार के बच्चों को अगले पाँच वर्षों में नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अगले पाँच वर्षों में बिहार की ऐसी स्थिति बनानी है कि बिहार का कोई बच्चा रोजगार के लिए राज्य के बाहर नहीं जाए। हम इसी बिहार में उन्हें नौकरी देने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ चुका है। अब इस विकास की गति को और तेज करने के लिए सरकार काम कर रही है। बिहार में नई सरकार में गृह मंत्रालय मिलने के बाद से सम्राट चौधरी पूरे एक्शन में हैं। इस क्रम में लगातार कार्रवाई की जा रही है। एंटी रोमियो स्क्वाड के तर्ज पर बिहार में एक ब्रिगेड काम कर रहा है। इसके अलावा अतिक्रमण हटाने को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो स्थानीय प्रशासन की सख्ती को दर्शाता है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का यह बयान इस बात का संकेत है कि सरकार विकास और सुशासन के प्रति गंभीर है। यह महत्वपूर्ण है कि सरकार की इस पहल से जनता को सही तरीके से लाभ पहुंचे और बिहार में रोजगार के अवसर बढ़ें।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले भू-माफिया के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी?
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ 24 घंटे में कार्रवाई की जाएगी।
बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं?
बिहार सरकार हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोलने की योजना बना रही है।
क्या बिहार के बच्चे अब नौकरी के लिए बाहर नहीं जाएंगे?
सम्राट चौधरी ने आश्वासन दिया है कि अगले पांच वर्षों में बिहार के बच्चों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले