20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में भू-माफियाओं को संरक्षण देने वाले सफेदपोशों और अधिकारियों पर कार्रवाई होगी?: विजय सिन्हा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में भू-माफियाओं को संरक्षण देने वाले सफेदपोशों और अधिकारियों पर कार्रवाई होगी?: विजय सिन्हा

सारांश

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भूमि माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की घोषणा की है। सफेदपोशों और अधिकारियों की पहचान की जाएगी, जो भू-माफियाओं को संरक्षण देते हैं। यह कदम राज्य में भूमि सुधार के लिए महत्वपूर्ण है।

मुख्य बातें

भूमि माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सफेदपोशों और अधिकारियों की पहचान की जाएगी।
भूमि सुधार संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
हर पंचायत में समय पर बैठकें होंगी।

पटना, 10 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को भूमि माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का संकेत दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भू-माफियाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले सफेदपोशों और अधिकारियों की पहचान की जाएगी और उन पर कार्रवाई की जाएगी।

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस समस्या को जड़ से मिटाना आवश्यक है।

पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, "जानकारी के अनुसार भूमि माफिया के साथ विभाग के कुछ लोग भी शामिल हैं। जो भी सफेदपोश इस मामले में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के कार्यालय उनके व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं चलेंगे। हर पंचायत में नियत समय पर बैठकें आयोजित की जाएंगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित हैं या नहीं। कर्मचारी का कार्यालय उनके झोले में नहीं होगा।"

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब कोई बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। भूमि सुधार विभाग में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए हर सम्भव कदम उठाए जा रहे हैं। मार्च तक लंबित सभी मामलों का निपटारा करने के लिए विशेष टीमें और तंत्र तैयार किए जा रहे हैं। अब अधिकारी और पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन समय सीमा के भीतर करेंगे।

उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दाखिल-खारिज और परिमार्जन विभाग की प्राथमिकता होगी। सभी जिलों में साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी और समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करना अनिवार्य होगा। बिना कारण आवेदनों को रिजेक्ट करने की मानसिकता को समाप्त करना होगा। यदि कोई अधिकारी आवेदन खारिज करता है, तो उसे ठोस कारण देना होगा और इसकी जांच की जाएगी।

उन्होंने सरकार की ओर से शुरू होने वाले कार्यक्रम 'भूमि सुधार संवाद' की जानकारी देते हुए कहा कि इसकी शुरुआत 12 दिसंबर को पटना से होगी। जबकि 15 दिसंबर को लखीसराय में संवाद आयोजित होगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से 12 बजे तक चलेगा। इस संवाद में कोई भी व्यक्ति अपने जमीन-संबंधी दस्तावेज लेकर आ सकता है और तत्काल समाधान किया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भूमि सुधार संवाद कार्यक्रम कब होगा?
भूमि सुधार संवाद कार्यक्रम 12 दिसंबर को पटना और 15 दिसंबर को लखीसराय में आयोजित किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई की बात क्यों कही?
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भूमि माफियाओं और उन्हें संरक्षण देने वाले सफेदपोशों के खिलाफ कार्रवाई का ऐलान किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले