4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शी चिनफिंग केंद्रीय प्रतिनिधि मंडल के साथ उरुमुची पहुंचे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शी चिनफिंग केंद्रीय प्रतिनिधि मंडल के साथ उरुमुची पहुंचे?

सारांश

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने २३ सितंबर को केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ उरुमुची की यात्रा की। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की ७०वीं वर्षगांठ का जश्न मनाना है। स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्य बातें

शी चिनफिंग का उरुमुची दौरा शिनच्यांग की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है।
स्थानीय समुदाय ने जोरदार स्वागत किया, जो एकता का प्रतीक है।
उपस्थित जन प्रतिनिधियों के साथ संवाद से विकास की संभावनाएं बढ़ती हैं।

बीजिंग, २४ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने २३ सितंबर को अपराह्न में केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ उरुमुची की यात्रा की। वे शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की ७०वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

स्थानीय प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर जाकर शी का स्वागत किया। विभिन्न जातीय समूहों के प्रतिनिधियों ने पारंपरिक पोशाक में गीत और नृत्य प्रस्तुत कर शी का अभिनंदन किया।

उरुमुची में इस समय उत्सव का माहौल है। हवाई अड्डे से होटल तक के मार्ग पर विभिन्न जातियों के लोग लाल झंडे लिए हुए नारे लगाते हुए शी का स्वागत कर रहे थे। शी ने दोनों हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

इस दिन शी चिनफिंग ने उरुमुची में शिनच्यांग की विभिन्न जातियों और समुदायों के प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने सीपीसी केंद्रीय कमेटी की ओर से शिनच्यांग की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी मिलकर चीनी आधुनिकीकरण में एक सुंदर शिनच्यांग का निर्माण करेंगे।

(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह चीनी एकता और सामंजस्य को दर्शाती है। शी चिनफिंग का यह दौरा न केवल राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह शिनच्यांग की विविधता और संस्कृति को भी उजागर करता है।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शी चिनफिंग की यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उनकी यात्रा शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की ७०वीं वर्षगांठ मनाने के लिए है।
उरुमुची में स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत कैसे किया?
स्थानीय लोगों ने पारंपरिक पोशाक में गीत और नृत्य के माध्यम से उनका स्वागत किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले