27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शिवपुरी के जलाशयों की सूरत बदलने से प्राकृतिक सौंदर्य निखरेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शिवपुरी के जलाशयों की सूरत बदलने से प्राकृतिक सौंदर्य निखरेगा?

सारांश

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में विकास कार्यों को तेजी देने और जल संरचनाओं की सूरत बदलने पर जोर दिया। इस पहल से न केवल शहर का सौंदर्य बढ़ेगा, बल्कि जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। जानें बैठक में लिए गए अहम निर्णय और उनकी प्रभावशीलता के बारे में।

मुख्य बातें

शिवपुरी में जलाशयों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
सड़क चौड़ीकरण से यातायात में सुधार होगा।
नए पार्कों का विकास नागरिकों के मनोरंजन के लिए होगा।

भोपाल, 30 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअली शिवपुरी जिले के अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ संवाद करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने और जल संरचनाओं के स्वरूप में परिवर्तन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जलाशयों की सूरत बदलने से प्राकृतिक सौंदर्य में निखार आएगा।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने नई दिल्ली से अपने संसदीय क्षेत्र के शिवपुरी जिले के समग्र विकास कार्यों की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय वर्चुअल बैठक आयोजित की। इस बैठक में स्थानीय विधायक, जिला कलेक्टर, प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

बैठक में सभी प्रतिनिधियों के सुझाव लिए गए और सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। केंद्रीय मंत्री ने बैठक में शहर की सुंदरता और यातायात को ध्यान में रखते हुए थीम रोड ब्यूटीफिकेशन और सर्कुलर रोड चौड़ीकरण परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

सिंधिया ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि शिवपुरी शहर का स्वरूप भी आधुनिक एवं आकर्षक बनेगा। उन्होंने इन परियोजनाओं को शहर के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में केंद्रीय मंत्री ने शिवपुरी के प्रमुख जलाशयों और तालाबों जैसे जादव सागर, भुजरिया, मनीयर और पुराना मनीयर तालाब के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और शहर का प्राकृतिक सौंदर्य भी निखरेगा।

बैठक में शहर में हरित वातावरण और नागरिकों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए कई नए पार्क विकसित करने और पुराने पार्कों के नवीनीकरण पर सहमति बनी। इन परियोजनाओं से शहरवासियों को बेहतर हरित और मनोरंजन स्थल उपलब्ध होंगे। सड़क सुरक्षा और यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए हॉकर जोन और ऑटो स्टैंड को निर्धारित स्थानों पर विकसित करने का निर्णय लिया गया।

इसके साथ ही शहर के एमएम अस्पताल चौराहा, ग्वालियर बायपास, गुना चैराहा, नीलगढ़ चौराहा, रोटरी क्लब चौराहा, माधव चौराहा और अन्य प्रमुख मार्गों पर चौड़ीकरण और सुधार कार्य किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी की पहचान को सुदृढ़ करने वाले स्वागत द्वार कार्य की भी समीक्षा की। यह न केवल पर्यटन को बढ़ावा देंगे बल्कि शहर की सांस्कृतिक छवि को भी और मजबूत करेंगे।

इसके अलावा गांधी पार्क में स्विमिंग पूल के निर्माण और ट्रांसपोर्ट नगर के विकास कार्यों पर भी गहन चर्चा हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं का काम समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि शिवपुरी के विकास कार्य जल्द से जल्द धरातल पर दिखें और जनता को सीधे लाभ पहुंचाएं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह महत्वपूर्ण है कि शिवपुरी में जल संरचनाओं का विकास न केवल स्थानीय लोगों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक मिसाल बने। यह न केवल प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ाएगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम होगा।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शिवपुरी में जलाशयों की सूरत बदलने से क्या लाभ होगा?
जलाशयों की सूरत बदलने से प्राकृतिक सौंदर्य में निखार आएगा और जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
कौन-कौन से जलाशयों का संरक्षण किया जाएगा?
जादव सागर, भुजरिया, मनीयर और पुराना मनीयर तालाब का संरक्षण किया जाएगा।
बैठक में कौन-कौन से निर्णय लिए गए?
सड़क चौड़ीकरण, थीम रोड ब्यूटीफिकेशन और नए पार्कों के विकास जैसे निर्णय लिए गए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले