8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सोनाक्षी सिन्हा ने ब्रांड वेबसाइटों पर गुस्सा जाहिर किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सोनाक्षी सिन्हा ने ब्रांड वेबसाइटों पर गुस्सा जाहिर किया?

सारांश

सोनाक्षी सिन्हा ने ब्रांड वेबसाइटों द्वारा उनकी तस्वीरों के बिना अनुमति के इस्तेमाल पर कड़ा एतराज जताया है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने इस मुद्दे को उठाते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की है। जानें इस विवाद की पूरी कहानी और सोनाक्षी के आगे के कदम।

मुख्य बातें

सोनाक्षी सिन्हा ने बिना अनुमति तस्वीरों के इस्तेमाल पर नाराजगी जताई।
वह इंस्टाग्राम पर अपनी भावनाएं साझा करती हैं।
उन्होंने वेबसाइटों से तस्वीरें हटाने का अनुरोध किया।
इस घटना ने कलाकारों के अधिकारों पर चर्चा को जन्म दिया।
सोनाक्षी का यह कदम अन्य कलाकारों के लिए प्रेरणा है।

मुंबई, 2 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने बिना अनुमति या जानकारी के उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल करने पर ब्रांड वेबसाइटों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। इसके लिए उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक लंबा पोस्ट लिखा है।

इस नोट में सोनाक्षी ने लिखा, "एक व्यक्ति के नाते जो अक्सर ऑनलाइन खरीदारी करती है, मैं यह देखे बिना नहीं रह सकी कि मेरी तस्वीरें कई ब्रांड वेबसाइटों पर दिखाई दे रही हैं, वो भी बिना उपयोग के अधिकार या अनुमति के। यह कैसे स्वीकार्य है? जब कोई कलाकार आपके कपड़े या गहने पहनता है, तो आपके ब्रांड को उचित श्रेय देते हुए एक पोस्ट बनाई जाती है, लेकिन वही तस्वीरें आपकी आधिकारिक वेबसाइट पर दिखाई जाती हैं? यह थोड़ा ज्यादा हो गया है।"

इसके बाद उन्होंने लिखा कि इससे पहले कि वो उनके खिलाफ कार्रवाई करना शुरू करें, वो सभी वेबसाइट इन्हें हटा दें। अंत में हंसते हुए लिखा, "या फिर मैं बिल उनके पास भेज दूं, यह अब उन पर निर्भर करता है।" इसके बाद उन्होंने हंसी वाली इमोजी लगाई है।

कुछ दिनों पहले, सोनाक्षी ने अपने पति जहीर इकबाल संग गणपति बप्पा की आरती करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में वो गणेश जी की आरती गाती हुई दिखाई दे रही थीं।

सोनाक्षी ने इसे शेयर करते हुए लिखा, "ॐ गं गणपतये नमः। आप सबको गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं, बप्पा हम सबको शांति, प्रेम और धैर्य प्रदान करें।"

यह वीडियो अर्पिता खान शर्मा के घर का था। इस साल गणेश चतुर्थी का उत्सव उनके घर पर आयोजित किया गया था, जहां सलमान ने गणपति बप्पा का स्वागत किया था। इस दौरान सलमान खान सहित उनके परिवार वालों ने गणपति जी की आरती की।

इसका एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें सलमान खान, उनके पिता सलीम खान, भाई अरबाज आदि आरती करते दिख रहे थे। यही नहीं, एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस वीडियो में फूलों से सजी गणपति की मूर्ति बहुत ही सुंदर लग रही थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह अन्य कलाकारों को भी प्रेरित करता है कि वे अपनी छवि और पहचान की सुरक्षा के लिए खड़े हों। यह एक बड़ा मुद्दा है, जहां कलाकारों की मेहनत का सम्मान होना चाहिए।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सोनाक्षी सिन्हा ने क्यों नाराजगी जताई?
सोनाक्षी ने ब्रांड वेबसाइटों पर अपनी तस्वीरें बिना अनुमति के इस्तेमाल करने पर नाराजगी जताई।
सोनाक्षी ने इस पर क्या कदम उठाने का सोचा है?
उन्होंने कहा कि यदि तस्वीरें हटाई नहीं गईं, तो वे कार्रवाई करने पर विचार करेंगी।
क्या यह पहली बार है जब किसी कलाकार ने ऐसा कहा?
नहीं, यह अक्सर होता है कि कलाकार अपनी छवि के संरक्षण के लिए आवाज उठाते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले