19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

तमिलिसै सौंदरराजन का आरोप: एमके स्टालिन चुनावी लाभ के लिए भावनात्मक मुद्दों का सहारा ले रहे हैं

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
तमिलिसै सौंदरराजन का आरोप: एमके स्टालिन चुनावी लाभ के लिए भावनात्मक मुद्दों का सहारा ले रहे हैं

सारांश

भाजपा नेता तमिलिसै सौंदरराजन ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर आरोप लगाया है कि वे चुनावों के समय भावनात्मक मुद्दों का सहारा लेते हैं। क्या यह रणनीति कामयाब होगी? जानिए इस लेख में।

मुख्य बातें

स्टालिन चुनावी लाभ के लिए भावनात्मक मुद्दों का उपयोग कर रहे हैं।
जनता अब समझदार है और इस तरह की रणनीति से प्रभावित नहीं होगी।
राजनीतिक मुकाबला DMK और भाजपा के बीच है।

चेन्नई, २४ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा नेता तमिलिसै सौंदरराजन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनावों के समय ही स्टालिन ऐसे मुद्दे उठाते हैं, जिनसे जनता की भावनाओं का लाभ उठाया जा सके।

उन्होंने मंगलवार को समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते हैं, स्टालिन कभी भाषा तो कभी परिसीमन जैसे मुद्दों का उल्लेख करके राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करते हैं, लेकिन मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि इससे उन्हें कोई वास्तविक लाभ नहीं मिलेगा।

भाजपा नेता ने कहा कि स्टालिन वर्तमान में भावनात्मक मुद्दों का उपयोग कर राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने से उन्हें बड़ा राजनीतिक फायदा होगा। लेकिन, मैं यह कहना चाहता हूं कि इस तरह की रणनीति नाकाम साबित होगी क्योंकि प्रदेश की जनता अब बहुत समझदार हो चुकी है।

उन्होंने आगे कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, इसलिए अब वे अपने कार्यों के आधार पर जनता के बीच नहीं पहुंच पा रहे हैं। यही कारण है कि स्टालिन जैसे मुद्दों का जिक्र कर राजनीतिक लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। मेरा साफ कहना है कि इससे उन्हें कोई फायदा नहीं होगा।

उन्होंने स्टालिन के एक बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रदेश में सिर्फ दो मुख्य राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला होगा, जिसमें TVK और DMK शामिल हैं। लेकिन अगर विचारधारा के दृष्टिकोण से देखें, तो यह मुकाबला दो गठबंधनों के बीच है: प्रो डीएमके और एंटी डीएमकेएंटी डीएमके एनडीए का हिस्सा है।

उन्होंने बताया कि विचारधारा के अनुसार, उठाए गए मुद्दे हमारे लिए मददगार साबित होंगे। अगर प्रदेश में मुकाबले की बात करें, तो यह DMK और भाजपा के बीच है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो समाज में विभाजन पैदा कर सकते हैं।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तमिलिसै सौंदरराजन ने एमके स्टालिन पर क्या आरोप लगाया?
तमिलिसै सौंदरराजन ने आरोप लगाया कि एमके स्टालिन चुनावों से पहले भावनात्मक मुद्दों का सहारा लेते हैं ताकि राजनीतिक लाभ प्राप्त कर सकें।
भाजपा नेता ने किस मुद्दे पर एमके स्टालिन की आलोचना की?
उन्होंने स्टालिन पर भाषा और परिसीमन जैसे मुद्दों का राजनीतिक लाभ के लिए उपयोग करने का आरोप लगाया।
क्या एमके स्टालिन की रणनीति सफल होगी?
तमिलिसै सौंदरराजन का मानना है कि स्टालिन की रणनीति विफल साबित होगी क्योंकि जनता अब समझदार हो चुकी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले