11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हमारा लक्ष्य नया बिहार बनाना है: तेजस्वी यादव?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हमारा लक्ष्य नया बिहार बनाना है: तेजस्वी यादव?

सारांश

तेजस्वी यादव ने बिहार के भविष्य को लेकर अपनी दृष्टि साझा की है। उन्होंने भाजपा और नीतीश कुमार पर तीखे आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि नया बिहार बनाने के लिए उनकी सरकार बनेगी, जो विकास और समानता का प्रतीक होगी।

मुख्य बातें

तेजस्वी यादव ने नया बिहार बनाने का संकल्प लिया है।
भाजपा पर आरक्षण चोर पार्टी का आरोप।
महागठबंधन की सरकार में आरक्षण का दायरा बढ़ाया गया।
कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग।
युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने का वादा।

पटना, 27 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को भाजपा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा को आरक्षण चोर पार्टी बताते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य नया बिहार बनाना है, जिसमें पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई और सुनवाई वाली सरकार होगी।

पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज पटना के वेटरिनरी कॉलेज मैदान में आयोजित कर्पूरी अतिपिछड़ा अधिकार संवाद में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब नीतीश कुमार बिहार चलाने लायक नहीं रह गए हैं। उनकी उम्र हो चुकी है और उनके आसपास कोई भी अति पिछड़ा समाज का प्रतिनिधि नहीं है। वे सिर्फ ठगने का काम करते हैं।

तेजस्वी ने आरोप लगाते हुए कहा, "उनके चाचा अचेत हो गए हैं और हाईजैक भी हो चुके हैं।" राजद नेता ने कहा कि अब बिहार को तेज रफ्तार से विकास करना है। हम नई सोच के हैं, नया बिहार बनाना है। उन्होंने कहा कि एनडीए के लोगों ने अति पिछड़ा समाज को केवल ठगने का काम किया है। केवल वोट बैंक बनाकर रखा है। जब हमारी सरकार बनेगी तब अति पिछड़ा केवल वोट बैंक नहीं रहेगा, बल्कि 'पावर बैंक' बनेगा।

उन्होंने भाजपा पर कर्पूरी ठाकुर के अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे नेता कर्पूरी ठाकुर ने सबसे पहले पिछड़ों को आरक्षण दिलाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि आज हम लोगों की ताकत के कारण केंद्र की सरकार को कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करना पड़ा।

तेजस्वी ने कहा कि विधानसभा में उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की थी। उन्होंने महागठबंधन की सरकार बनने पर अपने किए वादों का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं से वादा किया है कि कोई भी पढ़ा लिखा युवक घर पर नहीं बैठेगा।

उन्होंने महागठबन्धन के 17 महीने की सरकार में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी जुबान पक्की है। हम जो कहते हैं, करेंगे। उन्होंने कहा कि जब महागठबंधन की सरकार बनी थी, तब आरक्षण का दायरा बढ़ाने का काम किया गया था। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बिहार को रिस्पेक्ट देने वाला चुनाव है।

संपादकीय दृष्टिकोण

और ऐसे में यह महत्वपूर्ण है कि सभी राजनीतिक दल अपने वादों को पूरा करने के लिए गंभीरता से आगे बढ़ें।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तेजस्वी यादव का नया बिहार बनाने का क्या मतलब है?
तेजस्वी यादव का नया बिहार बनाना एक समावेशी और विकासशील सरकार का वादा है, जिसमें हर वर्ग को समान अवसर मिलेंगे।
क्या तेजस्वी यादव भाजपा को आरक्षण चोर पार्टी मानते हैं?
जी हां, तेजस्वी यादव ने भाजपा को आरक्षण चोर पार्टी बताते हुए उनके द्वारा अति पिछड़ा समाज को ठगने का आरोप लगाया है।
कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग क्यों की गई?
तेजस्वी यादव का कहना है कि कर्पूरी ठाकुर ने पहले पिछड़ों को आरक्षण दिलाने का कार्य किया था, इसलिए उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले