15 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ट्रंप ने वाशिंगटन में अपराध पर नियंत्रण के लिए नए कदम उठाए हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ट्रंप ने वाशिंगटन में अपराध पर नियंत्रण के लिए नए कदम उठाए हैं?

सारांश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन में अपराध पर अंकुश लगाने और देशभर में नेशनल गार्ड की तैनाती के लिए नए आदेश जारी किए हैं। इस पहल से ट्रंप की घरेलू पुलिसिंग में सेना की भूमिका बढ़ाने की मंशा स्पष्ट होती है। जानें इस आदेश का क्या मतलब है।

मुख्य बातें

ट्रंप का नया आदेश वाशिंगटन में अपराध पर नियंत्रण के लिए है।
नेशनल गार्ड की तैनाती की योजना है।
अपराध से निपटने के लिए अतिरिक्त अभियोजकों की भर्ती की जाएगी।
यह कदम अमेरिकी पुलिसिंग में सेना की भूमिका को बढ़ा सकता है।
यह आदेश संविधानिक सवाल उठाता है।

वॉशिंगटन, 26 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत राजधानी वाशिंगटन में अपराध पर सख्ती करने और जरुरत पड़ने पर पूरे देश में नेशनल गार्ड तैनात करने की तैयारी की गई है।

इस आदेश के अनुसार, रक्षा मंत्री को वॉशिंगटन डीसी के लिए एक विशेष नेशनल गार्ड यूनिट बनाने का निर्देश दिया गया है। यह यूनिट राजधानी में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रशिक्षित होगी। साथ ही, विभिन्न राज्यों की नेशनल गार्ड यूनिट को भी इसी तरह की ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वे किसी भी स्थान पर दंगे या अशांति की स्थिति में तुरंत मदद कर सकें।

रक्षा मंत्री को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि देशभर में किसी भी समय तुरंत भेजे जा सकने वाले “क्विक रिएक्शन फोर्स” की व्यवस्था बनी रहे।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आदेश में नेशनल पार्क सर्विस को भी कहा गया है कि वे अतिरिक्त पार्क पुलिस अधिकारियों की भर्ती करें, ताकि वाशिंगटन में सुरक्षा बढ़ाई जा सके। इसके अतिरिक्त, वाशिंगटन डीसी के अभियोजन कार्यालय को और अधिक वकीलों की भर्ती करने का निर्देश दिया गया है, ताकि हिंसक और संपत्ति से जुड़े अपराधों पर ध्यान दिया जा सके।

यह आदेश कोलंबिया जिले के अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय को हिंसक और संपत्ति संबंधी अपराधों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए “अतिरिक्त अभियोजकों को नियुक्त करने” का भी निर्देश देता है।

खबरों के अनुसार, यह आदेश इस बात का संकेत है कि ट्रंप अमेरिका की घरेलू पुलिसिंग में सेना की भूमिका बढ़ाना चाहते हैं। हालांकि, यह भी कहा गया कि नेशनल गार्ड सामान्यतः गवर्नर के आदेश पर काम करता है, और इस आदेश में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि अगर कोई गवर्नर गार्ड का इस्तेमाल नहीं करना चाहता तो वाशिंगटन के बाहर की इकाइयां किस प्राधिकारी को रिपोर्ट करेंगी।

कुछ ही दिन पहले, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने आदेश दिया था कि वाशिंगटन की सड़कों पर गश्त कर रहे नेशनल गार्ड जवान अब अपने हथियार साथ लेकर चलें।

ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि वाशिंगटन के बाद शिकागो अगला शहर हो सकता है जहां अपराध पर रोक लगाने के लिए संघीय सरकार कदम उठाएगी। बाद में उन्होंने शिकागो के साथ न्यूयॉर्क का भी जिक्र किया, जहां वे चाहते हैं कि नेशनल गार्ड अपराध से निपटने में मदद करे।

रविवार को ट्रंप ने मैरीलैंड के गवर्नर वेस मूर के साथ विवाद के बीच बाल्टीमोर में भी सेना भेजने की चेतावनी दी। गवर्नर ने वाशिंगटन में गार्ड की तैनाती की आलोचना की थी और ट्रंप को अपने राज्य आकर इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए बुलाया था।

11 अगस्त को ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि वाशिंगटन में कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए नेशनल गार्ड तैनात किया जाएगा। उसी दौरान उन्होंने शिकागो, लॉस एंजेलेस, न्यूयॉर्क, बाल्टीमोर और ओकलैंड जैसे शहरों का भी नाम लिया, जहां अपराध की समस्या गंभीर है। ये सभी डेमोक्रेटिक नेतृत्व वाले शहर हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

इससे जुड़े संवैधानिक और कानूनी सवाल अभी भी अनुत्तरित हैं।
RashtraPress
15 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ट्रंप ने वाशिंगटन में क्या कदम उठाए हैं?
ट्रंप ने वाशिंगटन में अपराध रोकने के लिए नेशनल गार्ड की तैनाती के लिए एक आदेश जारी किया है।
क्या नेशनल गार्ड को तैनात किया जाएगा?
हां, आदेश के अनुसार नेशनल गार्ड को आवश्यकता पड़ने पर तैनात किया जाएगा।
क्या अन्य शहरों में भी नेशनल गार्ड तैनात होगा?
ट्रंप ने शिकागो और न्यूयॉर्क जैसे शहरों का उल्लेख किया है जहां नेशनल गार्ड की तैनाती पर विचार किया जा सकता है।
यह आदेश क्या संकेत देता है?
यह आदेश ट्रंप की घरेलू पुलिसिंग में सेना की भूमिका बढ़ाने के इरादे को दर्शाता है।
क्या यह कदम संवैधानिक है?
इस कदम के संवैधानिक पहलुओं पर बहस हो सकती है, और यह स्पष्ट नहीं है कि गवर्नर के आदेश के बिना नेशनल गार्ड कैसे काम करेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले