15 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार के लिए 461 करोड़ रुपए का ऐतिहासिक निर्णय

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार के लिए 461 करोड़ रुपए का ऐतिहासिक निर्णय

सारांश

उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार के लिए 461 करोड़ रुपए की स्वीकृति, जो राज्य की सड़क अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने और यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा। जानें इस फैसले के महत्व के बारे में।

मुख्य बातें

461 करोड़ रुपए की राशि भूस्खलन प्रभावित स्थलों के लिए स्वीकृत।
उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों में सुधार कार्य होंगे।
यात्रियों की सुरक्षा को बढ़ावा देने का उद्देश्य।
चारधाम यात्रा को सुगम बनाने में सहायक।
केंद्र और राज्य सरकार का समन्वित प्रयास।

देहरादून, 4 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में भूस्खलन से प्रभावित स्थानों के सुधार एवं मरम्मत कार्यों के लिए 461 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिलने पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्र सरकार का दिल से आभार व्यक्त किया है।

सीएम धामी ने इसे राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रभाव वाला निर्णय बताया है, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश की सड़क अवसंरचना को नई मजबूती मिलेगी और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि इस स्वीकृति के अंतर्गत उत्तरकाशी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-134 पर भूस्खलन से प्रभावित 17 स्थलों के उपचार के लिए 233 करोड़ रुपए तथा पिथौरागढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के तवाघाट-घटियाबागड़ खंड पर 3 संवेदनशील स्थलों के लिए 228 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। यह पहल न केवल आपदा जोखिम को कम करने में सहायक होगी, बल्कि प्रदेश के दुर्गम एवं सीमांत क्षेत्रों में आवागमन को भी सुगम बनाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-134, जो चारधाम यात्रा का एक प्रमुख मार्ग है, उत्तराखंड में धरासू एवं कुठनोरी से यमुनोत्री धाम को जोड़ता है। यह मार्ग भूस्खलन की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील रहा है, जिसके कारण कई बार यातायात बाधित होता है और यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने से इस मार्ग की स्थिरता बढ़ेगी, जिससे चारधाम यात्रा अधिक सुरक्षित एवं सुगम हो सकेगी। साथ ही धार्मिक पर्यटकों, पर्यावरण प्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर तवाघाट-घटियाबागड़ खंड में भूस्खलन संभावित स्थलों के उपचार से सीमांत क्षेत्रों तक निर्बाध संपर्क स्थापित होगा। इससे न केवल स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से उत्तराखंड में सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। यह स्वीकृति प्रदेश के समग्र विकास, पर्यटन को बढ़ावा देने और आपदा प्रबंधन क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार एवं मरम्मत के लिए 461 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिलने पर मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। यह निर्णय राज्य में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने, चारधाम यात्रा को सुगम बनाने तथा सीमांत क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा। हमारी सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं नागरिकों की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि राज्य की सड़क अवसंरचना को भी मजबूती मिलेगी। यह पहल प्रदेश के विकास और आपदा प्रबंधन क्षमताओं में सुधार के लिए भी महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
15 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उत्तराखंड में भूस्खलन से प्रभावित स्थलों के सुधार के लिए कितनी राशि स्वीकृत की गई है?
उत्तराखंड में भूस्खलन से प्रभावित स्थलों के सुधार के लिए 461 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
यह राशि किन-किन जिलों के लिए स्वीकृत की गई है?
यह राशि उत्तरकाशी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-134 और पिथौरागढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के लिए स्वीकृत की गई है।
इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की सड़क अवसंरचना को सुदृढ़ बनाना और यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।
क्या यह निर्णय चारधाम यात्रा को प्रभावित करेगा?
हाँ, यह निर्णय चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने में मदद करेगा।
केंद्र और राज्य सरकार का इस पहल में क्या योगदान है?
केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर उत्तराखंड में सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने के लिए यह पहल की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 दिन पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले