1 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 21 जून को वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहला वनडे विश्व कप अपने नाम किया था?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 21 जून को वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहला वनडे विश्व कप अपने नाम किया था?

सारांश

क्या आप जानते हैं कि 21 जून को वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहला वनडे विश्व कप अपने नाम किया? यह क्रिकेट इतिहास का एक अनमोल क्षण था, जिसने वेस्टइंडीज को क्रिकेट की दुनिया में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया। इस लेख में हम इस ऐतिहासिक मैच की सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे।

मुख्य बातें

1975 में पहला वनडे विश्व कप आयोजित हुआ।
वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहला विश्व कप जीता।
क्लाइव लॉयड की पारी ने मैच का अंतर तय किया।
ऑस्ट्रेलिया ने 274 रन बनाकर मैच गंवाया।
वेस्टइंडीज ने 1983 में भी फाइनल खेला था।

नई दिल्ली, 20 जून (राष्ट्र प्रेस)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1971 का वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। इसी वर्ष ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच मेलबर्न में खेला गया था। वनडे फॉर्मेट पारंपरिक टेस्ट क्रिकेट की तुलना में अधिक रोमांचक साबित हुआ। लेकिन इसकी उच्चतम स्तर की अनुभूति 1975 में हुई, जब पहला विश्व कप आयोजित किया गया। वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहला विश्व कप जीता और क्रिकेट की दुनिया में अपनी धाक जमाई।

1975 में विश्व कप का खेल 60-60 ओवरों का होता था। 21 जून को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में पहले वनडे विश्व कप का फाइनल खेला गया।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान इयान चैपल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। वेस्टइंडीज की टीम ने पूरे 60 ओवर खेलकर 8 विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाए। कप्तान क्लाइव लॉयड ने मात्र 85 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 102 रन बनाये। यह पारी मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इसके अलावा रोहन कन्हाई ने 55 रन और केथ बॉयस ने 34 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया के लिए गैरी गिल्मर ने 12 ओवर में 48 रन देकर 5 विकेट लिए। जेफ थॉमसन ने 2 और डेनिस लिली ने 1 विकेट लिया।

292 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया 58.4 ओवर में 274 पर सिमट गई और 17 रन से न केवल मैच गंवाया, बल्कि पहला विश्व कप जीतने का अवसर भी खो दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान इयान चैपल ने सर्वाधिक 62, अलन टर्नर ने 40 और डग वॉल्टर्स ने 35 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए केथ बॉयस ने 12 ओवर में 50 रन देकर 4 विकेट लिए। कप्तान क्लाइव लॉयड को उनकी 102 रन की पारी और 1 विकेट के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

वेस्टइंडीज ने 1979 का विश्व कप भी ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीता था। 1983 में वेस्टइंडीज लगातार तीसरे वनडे विश्व कप फाइनल में पहुंची, लेकिन भारत से हार का सामना करना पड़ा। 1983 के बाद वेस्टइंडीज फिर कभी वनडे विश्व कप के फाइनल में नहीं पहुंची।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें यह याद रखना चाहिए कि क्रिकेट केवल खेल नहीं है; यह हमारे देश की पहचान है। वेस्टइंडीज की इस जीत ने न केवल उनके लिए गर्व का क्षण लाया बल्कि क्रिकेट की दुनिया में एक नई परंपरा की शुरुआत की।
RashtraPress
1 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वेस्टइंडीज ने पहला वनडे विश्व कप कब जीता?
वेस्टइंडीज ने पहला वनडे विश्व कप 1975 में जीता।
फाइनल मैच में वेस्टइंडीज का स्कोर क्या था?
फाइनल मैच में वेस्टइंडीज ने 291 रन बनाए थे।
कौन था प्लेयर ऑफ द मैच?
क्लाइव लॉयड को उनकी 102 रन की पारी और 1 विकेट के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
ऑस्ट्रेलिया का कुल स्कोर कितने रन था?
ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में 274 रन बनाकर मैच गंवाया।
क्या वेस्टइंडीज ने 1983 में भी विश्व कप फाइनल खेला?
हाँ, वेस्टइंडीज ने 1983 में भी विश्व कप फाइनल खेला, लेकिन भारत से हार गई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले