14 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ?

सारांश

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को हल्की गिरावट आई है, जहां सेंसेक्स और निफ्टी दोनों नुकसान में बंद हुए। जानिए इस गिरावट के पीछे के कारण और बाजार की मौजूदा स्थिति के बारे में।

मुख्य बातें

भारतीय शेयर बाजार में हल्की गिरावट आई है।
आईटी और एफएमसीजी स्टॉक्स ने गिरावट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रुपये में आंशिक रिकवरी हुई है।
बाजार की धारणा सतर्कता में है।
घरेलू बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई।

मुंबई, 13 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी दिन में हल्के लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 173.77 अंक या 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 82,327.05 और निफ्टी 58 अंक या 0.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,227.35 पर था।

गिरावट का नेतृत्व आईटी और एफएमसीजी स्टॉक्स ने किया। सूचकांकों में निफ्टी आईटी 0.78 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 0.90 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 0.55 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.84 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 0.43 प्रतिशत और निफ्टी एनर्जी 0.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

निफ्टी पीएसयू बैंक 0.24 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.16 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 0.02 प्रतिशत और निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 64.95 अंक या 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 58,762.35 बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 31.60 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,101.75 पर था।

सेंसेक्स पैक में अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, एसबीआई, मारुति सुजुकी, टाइटन और एमएंडएम टॉप गेनर्स रहे। टाटा मोटर्स, एचयूएल, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, बीईएल, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक और ट्रेंट टॉप लूजर्स रहे।

बाजार के जानकारों का कहना है कि इस हफ्ते घरेलू बाजार की शुरुआत सतर्कता के साथ हुई है। इसकी वजह अमेरिकी सरकार का शटडाउन और अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक तनाव का बढ़ना है। सत्र के दौरान एफएमसीजी शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली है और मिलेजुले नतीजों के कारण आईटी शेयरों पर दबाव देखा गया।

उन्होंने आगे कहा कि रुपए में आंशिक रिकवरी और महंगाई कम होने की उम्मीद ने नुकसान को कम करने में मदद की, लेकिन कुल मिलाकर धारणा सतर्क रही, जिससे बाजारों में थोड़ा नकारात्मक ट्रेंड बना हुआ है।

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई थी। सुबह करीब 9.34 बजे, सेंसेक्स 422.88 अंक या 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,077.94 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 121.85 अंक या 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,163.50 पर कारोबार कर रहा था।

संपादकीय दृष्टिकोण

मैं यह कह सकता हूं कि भारतीय शेयर बाजार में मौजूदा गिरावट वैश्विक आर्थिक स्थिति से प्रभावित है। हमें सतर्क रहना चाहिए, लेकिन यह भी ध्यान रखना चाहिए कि बाजार में हमेशा उतार-चढ़ाव आते हैं।
RashtraPress
14 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का मुख्य कारण क्या है?
गिरावट का मुख्य कारण अमेरिकी सरकार का शटडाउन और अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक तनाव का बढ़ना है।
क्या यह गिरावट आगे भी जारी रहेगी?
यह कहना मुश्किल है, लेकिन बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सतर्क रहना आवश्यक है।
सेंसेक्स और निफ्टी की वर्तमान स्थिति क्या है?
सेंसेक्स 173.77 अंक की गिरावट के साथ 82,327.05 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 58 अंक की गिरावट के साथ 25,227.35 पर था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले