29 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ?

सारांश

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का माहौल बना रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बड़े अंक में लुढ़के। जानिए किस सेक्टर में आई गिरावट और कौन से शेयर रहे लाभ में।

मुख्य बातें

सेंसेक्स 592 अंक लुढ़का निफ्टी 176 अंक गिरा मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार ऑटो और आईटी सेक्टर में गिरावट रियल्टी और एनर्जी में वृद्धि

मुंबई, 30 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में समापन किया। दिन के अंत में सेंसेक्स 592.67 अंक या 0.70 प्रतिशत की कमी के साथ 84,404.46 पर रहा, जबकि निफ्टी 176.05 अंक या 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,877.85 पर बंद हुआ।

लार्जकैप की तुलना में मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 52.80 अंक या 0.09 प्रतिशत की कमी के साथ 60,096.25 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 17.85 अंक या 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,469.70 पर रहा।

सेक्टोरल आधार पर ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, मीडिया, प्राइवेट बैंक, इन्फ्रा, कमोडिटी और सर्विसेज लाल निशान में बंद हुए, जबकि रियल्टी और एनर्जी हरे निशान में रहे।

सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, बीईएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के शेयरों में तेजी रही। जबकि भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, एनटीपीसी और ट्रेंट के शेयरों में गिरावट आई।

एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के प्रमुख सुदीप शाह ने कहा कि निफ्टी सत्र के दौरान 25,900 के नीचे बंद हुआ। इसका कारण अमेरिका के फेडरल रिजर्व चेयर जेरोम पॉवेल का ब्याज दर कटौती को लेकर नकारात्मक बयान है, जिससे ब्याज दरों के उच्च स्तर पर बने रहने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि निफ्टी के लिए 25,800 और 25,750 एक महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन हैं, जबकि 26,030-26,050 एक रुकावट का स्तर है।

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सुबह लगभग 9:40 बजे सेंसेक्स 355.57 अंक या 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,641.56 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 113.65 अंक या 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,940.25 स्तर पर बना हुआ था।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह बाजार का स्वाभाविक हिस्सा है। हमें यह समझना चाहिए कि ऐसे हालात में धैर्य बनाए रखना जरूरी है। हमें सही समय पर सही निर्णय लेने की आवश्यकता है।
RashtraPress
29 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का मुख्य कारण क्या है?
गिरावट का मुख्य कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व चेयरमैन का ब्याज दर कटौती के संबंध में नकारात्मक बयान है।
क्या निवेशकों को चिंतित होना चाहिए?
हां, लेकिन धैर्य बनाए रखना और सही समय पर निर्णय लेना आवश्यक है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले