9 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जीएसटी में कटौती से ग्राहकों में खुशी की लहर आई है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जीएसटी में कटौती से ग्राहकों में खुशी की लहर आई है?

सारांश

जीएसटी सुधार के बाद लोगों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। गाड़ियों की कीमतों में कमी और ग्राहकों की बढ़ती संख्या इसे और भी दिलचस्प बना रही है। जानिए किस तरह से यह बदलाव ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है।

मुख्य बातें

जीएसटी सुधार के कारण गाड़ियों की कीमतों में कमी आई है।
ग्राहकों को 80,000 रुपए तक की बचत हो रही है।
शोरूमों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है।
नई जीएसटी दरें 22 सितंबर से लागू हुईं।
कार खरीदने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है।

लखनऊ/मलकानगिरि, 23 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। जीएसटी सुधार लागू होने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर देखने को मिल रही है। गाड़ियों की कीमतों में भारी कमी आई है, जिससे शोरूमों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है और बिक्री में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।

गाड़ी खरीदने आए एक ग्राहक शाबिर ने बताया कि उन्होंने क्रेटा खरीदी है और जीएसटी की दरों में कमी के कारण उन्हें 70,000 से 80,000 रुपए तक की बचत हुई है।

एक अन्य ग्राहक राम सिंह ने कहा कि कंपनियों द्वारा ग्राहकों को जीएसटी का लाभ मिल रहा है। उन्होंने हुंडई आई10 खरीदी है और नई जीएसटी दरों के कारण इसका मूल्य करीब 70,000 रुपए कम हुआ है।

लखनऊ में मौजूद हुंडई की डीलरशीप के असिसटेंट जनरल मैनेजर आसिम ने कहा कि जीएसटी सुधार पर ग्राहकों की प्रतिक्रिया बहुत सकारात्मक है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कंपनी ने भी जीएसटी का पूरा लाभ ग्राहकों को दिया है, जिससे गाड़ियों की कीमतों में बड़ी कमी आई है।

ओडिशा के मलकानगिरि में भी यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। ग्राहकों ने कहा कि नई जीएसटी दरों के आने के बाद गाड़ियों की कीमतें कम हो गई हैं और बाइक एवं कार खरीदना अब पहले के मुकाबले अधिक किफायती हो गया है।

नए जीएसटी सुधार 22 सितंबर से लागू हुए हैं। 1200 सीसी और 4 मीटर से कम की पेट्रोल गाड़ियों और 1500 सीसी और 4 मीटर से कम की डीजल गाड़ियों पर टैक्स घटकर 18 प्रतिशत हो गया है। इससे ऊपर की सेगमेंट और क्षमता वाली गाड़ियों पर अब 40 प्रतिशत टैक्स लगाया जाएगा, जो पहले लगभग 50 प्रतिशत था। 350 सीसी और उससे कम की बाइक पर अब जीएसटी घटकर 18 प्रतिशत हो गया है, जो पहले 28 प्रतिशत था।

संपादकीय दृष्टिकोण

जीएसटी सुधार का यह कदम ग्राहकों के लिए एक सकारात्मक बदलाव है। इससे न केवल गाड़ियों की बिक्री में वृद्धि होगी, बल्कि यह अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा।
RashtraPress
9 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जीएसटी सुधार से ग्राहकों को क्या लाभ हुआ है?
जीएसटी सुधार से गाड़ियों की कीमतों में कमी आई है, जिससे ग्राहकों को खरीदारी में लाभ मिला है।
क्या जीएसटी में कटौती सभी गाड़ियों पर लागू है?
जीएसटी में कटौती कुछ विशेष श्रेणियों की गाड़ियों पर लागू है, जैसे 1200 सीसी और 1500 सीसी की गाड़ियाँ।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले