12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जीएसटी सुधारों का लंबे समय से इंतजार था, यह बड़ा बदलाव लेकर आएगा?: जमशेद गोदरेज

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जीएसटी सुधारों का लंबे समय से इंतजार था, यह बड़ा बदलाव लेकर आएगा?: जमशेद गोदरेज

सारांश

जीएसटी सुधारों का लंबे समय से इंतजार रहा है और जमशेद गोदरेज ने इस पर अपनी राय व्यक्त की है। क्या ये सुधार भारत की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकेंगे? जानें इस लेख में।

मुख्य बातें

जीएसटी सुधारों से टैक्स स्लैब की संख्या में कमी आई है।
सरकार के पास विनिवेश के कई अवसर हैं।
एमएसएमई के लिए अनुपालन में सुधार होगा।
उपभोक्ताओं को कई वस्तुओं पर कर में कटौती का लाभ मिलेगा।
आर्थिक वृद्धि के लिए बड़े सुधारों की जरूरत है।

मुंबई, 9 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। गोदरेज एंड बॉयस के प्रबंध निदेशक जमशेद गोदरेज ने मंगलवार को कहा कि देश को जीएसटी सुधारों का लंबे समय से इंतजार था और इससे बड़ा बदलाव आएगा।

भारत की आर्थिक राजधानी में भारत-जापान के फ्लैगशिप प्रोग्राम विजनरी लीडर्स फॉर मैन्युफैक्चरिंग (वीएलएफएम) के साइडलाइन में मीडिया से बातचीत करते हुए जमशेद गोदरेज ने कहा कि जब जीएसटी को लागू किया गया था, उस समय काफी अधिक दरें थीं, लेकिन सरकार का जीएसटी को लेकर उठाया हुआ यह कदम स्वागत योग्य है।

उन्होंने देश की विकास दर को बढ़ाने के लिए बड़े सुधारों की आवश्यकता जताते हुए कहा कि देश में बड़े सुधार काफी समय पहले हुए थे, लेकिन हमें इन्हें दोबारा से दोहराने की जरूरत है। मुझे लगता है कि भारत में हर सेक्टर में सुधार करने की आवश्यकता है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार के पास विनिवेश के कई मौके हैं और इससे सरकार काफी धन जुटा सकती है। अब सरकार ने इस मुद्दे पर दोबारा बातचीत करना भी शुरू कर दिया है।

सरकार की ओर से जीएसटी सुधार का ऐलान 3 सितंबर को किया गया था। नए सुधारों में टैक्स स्लैब की संख्या को चार - 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, स्लैब की संख्या को घटाकर दो - 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत कर दिया गया है। लग्जरी और सिन गुड्स के लिए टैक्स की दर को 40 प्रतिशत कर दिया गया है।

एसबीआई म्यूचुअल फंड की रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिकी टैरिफ के कारण अनिश्चित माहौल में जीएसटी सुधार के आने से अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर होगा और एमएसएमई को भी इससे फायदा मिलेगा।

जीएसटी काउंसिल ने टैक्स स्ट्रक्चर में दो स्लैब - 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत रखे हैं। इससे विशेषकर एमएसएमई के लिए अनुपालन में सुधार हो सकता है। साथ ही, जटिलता और लागत में कम आएगी

उपभोक्ताओं को दैनिक उपयोग की वस्तुओं, छोटी कारों, दोपहिया वाहनों, स्वास्थ्य बीमा, कृषि उपकरण और सीमेंट सहित कई अन्य श्रेणियों पर कर दरों में कटौती का लाभ मिलेगा।

सरकार ने यह सुधार व्यक्तिगत आयकर में कटौती और खुदरा ऋण मानदंडों को आसान बनाने सहित मांग को प्रोत्साहित करने के लिए पहले उठाए गए कदमों के बाद किए हैं, जिससे मांग को और बूस्ट मिलने की उम्मीद है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जीएसटी सुधारों का लक्ष्य अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है। इन सुधारों से न केवल व्यापार में सहूलियत होगी, बल्कि आम जनता को भी राहत मिलेगी। यह प्रक्रिया भारत की आर्थिक वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जीएसटी सुधारों का मुख्य उद्देश्य क्या है?
जीएसटी सुधारों का मुख्य उद्देश्य टैक्स के ढांचे को सरल बनाना और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
क्या जीएसटी सुधारों से एमएसएमई को लाभ होगा?
हाँ, जीएसटी सुधारों से एमएसएमई के लिए अनुपालन में सुधार होगा, जिससे उनकी लागत में कमी आएगी।
सरकार ने जीएसटी सुधारों के लिए कब घोषणा की थी?
सरकार ने जीएसटी सुधारों की घोषणा 3 सितंबर को की थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले