28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे ने मराठी गाने पर दिया गजब का एक्सप्रेशन?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे ने मराठी गाने पर दिया गजब का एक्सप्रेशन?

सारांश

आम्रपाली दुबे ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह मराठी गाने 'आईका दाजिबा' पर शानदार एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं। उनका लुक और अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं। जानें और क्या खास है इस वीडियो में।

मुख्य बातें

आम्रपाली दुबे का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उन्होंने मराठी गाने ' आईका दाजिबा ' पर बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है।
फैंस ने उनके लुक और अदाओं की तारीफ की है।

मुंबई, 25 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से हमेशा फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने एक वीडियो साझा किया है।

आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह मराठी गाने 'आईका दाजिबा' पर शानदार एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में आम्रपाली के हावभाव, अंदाज और लुक बेहद आकर्षक हैं। क्लिप में वह आसमानी रंग की एक खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं। उनके हाथों में लाल चूड़ियां, गले में मंगलसूत्र और माथे पर सिंदूर एक परफेक्ट बहू का लुक प्रस्तुत कर रहे हैं। इस लुक के साथ उनके एक्सप्रेशन ने वीडियो को और भी रोमांचक बना दिया है। वह 'आईका दाजिबा' गाने की पंक्तियों पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देती दिखाई दे रही हैं।

वीडियो शेयर होते ही आम्रपाली के फैंस से हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। फैंस उनके लुक और अदाओं की जमकर सराहना कर रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट किया, "साड़ी में आप कहर ढा रही हैं।" दूसरे ने लिखा, "आम्रपाली दुबे सुपर हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "आप मराठी लगती हैं मैम।" वहीं, एक यूजर ने लिखा, "आप बहुत सुंदर हैं।"

आम्रपाली इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय हैं और अक्सर वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इससे पहले, उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के गाने 'बीड़ी' पर शानदार एक्सप्रेशन के साथ डांस कर रही थीं। उन्होंने कैप्शन में फनी इमोजी भी लगाए थे।

गौरतलब है कि 'बीड़ी' गाना हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसमें आम्रपाली और निरहुआ की केमिस्ट्री को फैंस ने बेहद पसंद किया है।

इस गाने में बिहार के पारंपरिक फोक म्यूजिक को आधुनिक बीट्स के साथ खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। इस गाने को आम्रपाली और निरहुआ ने खुद गाया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

मैं यह मानता हूँ कि आम्रपाली दुबे का यह वीडियो न केवल उनके टैलेंट को दर्शाता है, बल्कि भोजपुरी सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता को भी उजागर करता है। उनके फैंस की प्रतिक्रियाएं इस बात का प्रमाण हैं कि वे अपने दर्शकों के साथ जुड़ने में सफल रही हैं।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आम्रपाली दुबे ने कौन सा गाना गाया है?
आम्रपाली दुबे ने मराठी गाना ' आईका दाजिबा ' पर परफॉर्म किया है।
आम्रपाली दुबे का लुक कैसा था?
आम्रपाली दुबे ने आसमानी रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी और उनके हाथों में लाल चूड़ियां थीं।
फैंस ने आम्रपाली के वीडियो पर क्या प्रतिक्रिया दी?
फैंस ने उनके लुक और एक्सप्रेशन की जमकर तारीफ की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले