अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अभिजीत घोषाल का नया गीत 'वो है मां' हुआ लॉन्च, दिल को छूने का वादा

Click to start listening
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अभिजीत घोषाल का नया गीत 'वो है मां' हुआ लॉन्च, दिल को छूने का वादा

सारांश

अभिजीत घोषाल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नया गाना 'वो है मां' जारी किया है। यह गाना मां के प्रति सम्मान को दर्शाता है और हर श्रोता के दिल को छू जाएगा।

Key Takeaways

  • गाना मां के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
  • अभिजीत घोषाल की भावनाओं की गहराई को दर्शाता है।
  • गाने में आधुनिक और पारंपरिक वाद्य का मिश्रण है।
  • यह गाना सभी उम्र के श्रोताओं के लिए उपयुक्त है।
  • मां की शक्ति और समर्थन को उजागर करता है।

नई दिल्ली, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। अपने भावनाओं को व्यक्त करने का सबसे बेहतरीन तरीका म्यूजिक है। इसी क्रम में, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए 'सा रे गा मा पा' के मशहूर गायक अभिजीत घोषाल ने अपना नया गाना 'वो है मां' जारी किया। यह गाना महिलाओं के विभिन्न रूपों में से 'मां' के स्वरूप को समर्पित है, जो प्यार, देखभाल और शक्ति से बच्चों के जीवन को सरल बनाती हैं।

वास्तव में, हर व्यक्ति के जीवन में मां की विशेष भूमिका होती है। इसी भावना को अभिजीत घोषाल ने अपने नए गाने के माध्यम से सरल शब्दों में व्यक्त करने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि मां केवल वह नहीं होती जिसने हमें जन्म दिया, बल्कि हर वह महिला मां जैसी होती है जो हमें संभालती है, हमें सही मार्ग दिखाती है, और कठिन समय में हमारे साथ रहती है।

अभिजीत घोषाल ने कहा, "यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं लंबे समय से ऐसा गाना लिखना चाहता था जो लोगों के दिल को सीधे छू जाए। इस बार मेरी कोशिश थी कि गाना इतना सरल हो कि कोई भी व्यक्ति इसे सुनकर तुरंत जुड़ाव महसूस कर सके। गाना ऐसा होना चाहिए था जैसे कोई अपने सबसे करीबी व्यक्ति से दिल की बात कर रहा हो।"

उन्होंने कहा, "इस गाने की प्रेरणा मेरे अपने जीवन से आई है, विशेष रूप से मेरी मां झरना से, जो हमेशा प्यार, समर्थन और प्रेरणा देती हैं। मां ने मुझे जीवन में आगे बढ़ने की ताकत दी और हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया। यही कारण है कि यह गाना मैंने अपनी मां के साथ-साथ उन सभी महिलाओं को समर्पित किया है जो किसी न किसी रूप में दूसरों के जीवन को बेहतर बनाती हैं।"

अभिजीत ने कहा, "गाना 'वो है मां' केवल शब्दों के स्तर पर ही नहीं, बल्कि संगीत के स्तर पर भी खास बनाने की कोशिश की गई है। इसमें आधुनिक और पारंपरिक दोनों तरह के वाद्य का उपयोग किया गया है, ताकि हर उम्र के श्रोता इससे जुड़ सकें। गाने में ड्रम्स, गिटार, बास, काजोन, परकशन और तबला जैसे वाद्य सुनाई देंगे। इन सभी वाद्यों का मेल गीत को एक अलग मिठास प्रदान करता है। संगीत ऐसा रखा गया है कि वह शांत भी लगे और दिल में गहराई से उतर भी जाए।"

Point of View

जो समाज में अत्यंत आवश्यक है।
NationPress
07/03/2026

Frequently Asked Questions

गाना 'वो है मां' किस विषय पर है?
'वो है मां' गाना मां के प्रति सम्मान और उनकी भूमिका को दर्शाता है।
अभिजीत घोषाल का यह गाना कब रिलीज हुआ?
यह गाना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 5 मार्च को रिलीज हुआ।
इस गाने की प्रेरणा कहां से आई?
इस गाने की प्रेरणा अभिजीत की मां झरना से आई है।
गाने में कौन-कौन से वाद्य बजाए गए हैं?
गाने में ड्रम्स, गिटार, बास, काजोन, परकशन और तबला जैसे वाद्य बजाए गए हैं।
यह गाना किस प्रकार का है?
'वो है मां' एक भावनात्मक गाना है जो हर उम्र के श्रोताओं को पसंद आएगा।
Nation Press