महिला दिवस पर अभिजीत घोषाल का नया गाना 'वो है मां' आया, दिल को छूने का दावा

Click to start listening
महिला दिवस पर अभिजीत घोषाल का नया गाना 'वो है मां' आया, दिल को छूने का दावा

सारांश

अभिजीत घोषाल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नया गाना 'वो है मां' रिलीज किया है। यह गाना मां के प्रति समर्पित है और इसके माध्यम से मां की भूमिका को सम्मानित किया गया है।

Key Takeaways

  • अभिजीत घोषाल का नया गाना 'वो है मां' अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रिलीज हुआ।
  • यह गाना मां की भूमिका को सम्मानित करता है।
  • संगीत में आधुनिक और पारंपरिक वाद्यों का प्रयोग किया गया है।
  • गाना महिलाओं के प्रति प्रेम और समर्थन का प्रतीक है।
  • यह गाना हर उम्र के श्रोताओं के लिए आकर्षक है।

नई दिल्ली, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। अपने भावनाओं को व्यक्त करने का सबसे बेहतरीन माध्यम संगीत है। इसी संदर्भ में, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए 'सा रे गा मा पा' के प्रसिद्ध गायक अभिजीत घोषाल ने नया गाना 'वो है मां' पेश किया है। यह गाना महिलाओं के विभिन्न रूपों में से 'मां' रूप को समर्पित है, जो अपने प्यार, देखभाल और शक्ति के माध्यम से बच्चों की जिंदगी को सरल बनाती हैं।

वास्तव में, हर व्यक्ति के जीवन में मां का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इसी भावना को अपने नए गाने के जरिए अभिजीत घोषाल ने सरल शब्दों में व्यक्त करने की कोशिश की है। उनका मानना है कि मां केवल वह महिला नहीं होती जिसने हमें जन्म दिया है, बल्कि हर वह महिला जो हमें सँभालती है, हमें सही मार्ग दिखाती है, और कठिन समय में हमारा साथ देती है।

अभिजीत घोषाल ने कहा, "यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं लंबे समय से ऐसा गाना लिखने की इच्छा रखता था जो लोगों के दिल को छू ले। इस बार मेरी कोशिश थी कि गाना इतना सहज हो कि कोई भी व्यक्ति इसे सुनकर तुरंत जुड़ाव महसूस कर सके। गाना ऐसा होना चाहिए था जैसे कोई अपने सबसे करीबी इंसान से दिल की बातें कर रहा हो।"

उन्होंने कहा, "इस गाने की प्रेरणा मेरे व्यक्तिगत जीवन से आई है, विशेष रूप से मेरी मां झरना से, जो हमेशा प्यार, समर्थन और प्रेरणा देती हैं। मां ने मुझे हमेशा जीवन में आगे बढ़ने की शक्ति दी और हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया। यही कारण है कि यह गाना मैंने अपनी मां और उन सभी महिलाओं को समर्पित किया है जो किसी न किसी रूप में दूसरों के जीवन को बेहतर बनाती हैं।"

अभिजीत ने कहा, "गाना 'वो है मां' केवल शब्दों के स्तर पर ही नहीं, बल्कि संगीत के स्तर पर भी खास बनाने की कोशिश की गई है। इसमें आधुनिक और पारंपरिक दोनों तरह के वाद्यों का समावेश किया गया है, ताकि हर उम्र का श्रोता इससे जुड़ सके। गाने में ड्रम्स, गिटार, बास, काजोन, परकशन और तबला जैसे वाद्यों का प्रयोग किया गया है। इन सभी वाद्यों का संयोजन गीत को एक अनोखी मिठास प्रदान करता है। संगीत को इस प्रकार रखा गया है कि वह शांत भी लगे और दिल में गहराई से उतर जाए।"

Point of View

बल्कि हर उस महिला की महत्ता को भी पहचानता है जो किसी न किसी रूप में दूसरों के जीवन को बेहतर बनाती है।
NationPress
07/03/2026

Frequently Asked Questions

गाना 'वो है मां' किस पर आधारित है?
यह गाना मां के प्रति प्रेम और सम्मान को दर्शाता है।
अभिजीत घोषाल ने इस गाने को क्यों लिखा?
उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव और मां के प्रति अपने प्यार को व्यक्त करने के लिए यह गाना लिखा।
इस गाने की खासियत क्या है?
इस गाने में आधुनिक और पारंपरिक वाद्यों का संयोजन किया गया है, जिससे यह हर उम्र के श्रोताओं के लिए आकर्षक है।
क्या यह गाना केवल मां के लिए है?
नहीं, यह गाना उन सभी महिलाओं को समर्पित है जो किसी न किसी रूप में दूसरों का समर्थन करती हैं।
गाने में कौन-कौन से वाद्य यंत्र शामिल हैं?
गाने में ड्रम्स, गिटार, बास, काजोन, परकशन और तबला जैसे वाद्य यंत्र शामिल हैं।
Nation Press