30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अभिजीत घोषाल का नया संगीत 'वो है मां', दिल को छूने वाला गाना

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अभिजीत घोषाल का नया संगीत 'वो है मां', दिल को छूने वाला गाना

सारांश

अभिजीत घोषाल का नया गाना 'वो है मां' अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जारी हुआ है। यह गाना मां के प्रति सम्मान और प्यार को दर्शाता है, जो सभी उम्र के श्रोताओं को जोड़ता है।

मुख्य बातें

मातृत्व का सम्मान महिलाओं की भूमिका भावपूर्ण संगीत सामाजिक संदेश संगीत का मेल

नई दिल्ली, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। अपने भावनाओं को व्यक्त करने का सबसे बेहतरीन माध्यम संगीत है। इस संदर्भ में, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के प्रति अपनी आदर व्यक्त करते हुए 'सा रे गा मा पा' के प्रसिद्ध गायक अभिजीत घोषाल ने अपना नया गाना 'वो है मां' लॉन्च किया है। यह गाना महिलाओं के विभिन्न रूपों में से 'मां' को समर्पित है, जो बच्चों के जीवन को प्यार, देखभाल और शक्ति के माध्यम से आसान बनाती हैं।

असल में, हर इंसान के जीवन में मां की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसी भावना को अपने नए गाने के जरिए अभिजीत घोषाल ने सरल शब्दों में व्यक्त करने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि मां केवल वह नहीं होती, जिसने हमें जन्म दिया है, बल्कि हर वह महिला जो हमें संजीवनी, सही मार्गदर्शन और कठिन समय में साथ देती है, वह मां के समान होती है।

अभिजीत घोषाल ने कहा, "यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं लंबे समय से ऐसा गाना लिखने की चाह रखता था जो लोगों के दिल को तुरंत छू सके। इस बार मेरी कोशिश थी कि गाना इतना सरल हो कि कोई भी व्यक्ति इसे सुनकर तुरंत जुड़ाव महसूस कर सके। गाना ऐसा होना चाहिए था जैसे कोई अपने सबसे करीबी इंसान से दिल की बात कर रहा हो।"

उन्होंने आगे कहा, "इस गाने की प्रेरणा मेरे अपने जीवन से आई है, खासकर मेरी मां झरना से, जो हमेशा प्यार, समर्थन और प्रेरणा देती हैं। मां ने मुझे जीवन में आगे बढ़ने की शक्ति दी है और हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया है। यही कारण है कि यह गाना मैंने अपनी मां के साथ-साथ उन सभी महिलाओं को समर्पित किया है जो किसी न किसी रूप में दूसरों के जीवन को बेहतर बनाती हैं।"

अभिजीत ने कहा, "गाना 'वो है मां' केवल शब्दों के स्तर पर ही नहीं, बल्कि संगीत के स्तर पर भी विशेष बनाने की कोशिश की गई है। इसमें आधुनिक और पारंपरिक दोनों प्रकार के वाद्यों का प्रयोग किया गया है, ताकि हर उम्र के श्रोता इससे जुड़ सकें। गाने में ड्रम्स, गिटार, बास, काजोन, परकशन और तबला जैसे वाद्य सुनाई देंगे। इन सभी वाद्यों का संयोजन गीत को एक अलग मिठास प्रदान करता है। संगीत को इस प्रकार रखा गया है कि वह शांत भी लगे और दिल में गहराई से उतर भी जाए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गाना 'वो है मां' किस बारे में है?
'वो है मां' गाना मातृत्व और महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाता है।
अभिजीत घोषाल ने इस गाने को किसको समर्पित किया है?
इस गाने को अभिजीत घोषाल ने अपनी मां और सभी महिलाओं को समर्पित किया है।
इस गाने में कौन-कौन से वाद्य यंत्र शामिल हैं?
गाने में ड्रम्स, गिटार, बास, काजोन, परकशन और तबला जैसे वाद्य यंत्र शामिल हैं।
यह गाना कब रिलीज हुआ?
यह गाना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 5 मार्च को जारी किया गया।
इस गाने की खासियत क्या है?
यह गाना सरल और भावपूर्ण शब्दों के साथ एक दिल को छूने वाला अनुभव प्रदान करता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले