8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एयरलाइंस इंडस्ट्री इमरजेंसी की स्थिति में है? अशोक पंडित ने कहा यह इंसानों के लिए बड़ी त्रासदी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एयरलाइंस इंडस्ट्री इमरजेंसी की स्थिति में है? अशोक पंडित ने कहा यह इंसानों के लिए बड़ी त्रासदी

सारांश

अशोक पंडित ने एयरलाइंस इंडस्ट्री में हाल की गड़बड़ियों पर चिंता जताई है। उन्होंने इसे इंसानियत की त्रासदी कहा है। जानिए इस स्थिति का असर यात्रियों पर क्या पड़ा है और अन्य कलाकारों का क्या कहना है।

मुख्य बातें

अशोक पंडित ने एयरलाइंस के संकट पर चिंता जताई।
देशभर में उड़ानों में रद्दीकरण की समस्या है।
यात्रियों की परेशानियों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

मुंबई, 5 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। पिछले तीन दिनों से इंडिगो सहित कई एयरलाइंस के नेटवर्क में समस्याओं के चलते देशभर में सैकड़ों उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है और हजारों लोग परेशान हैं। इस स्थिति पर फिल्म निर्माता-निर्देशक और भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन निर्देशक संघ के अध्यक्ष अशोक पंडित ने कड़ा विरोध जताया।

अशोक पंडित ने अपने इंस्टाग्राम पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे इंसानियत की बड़ी त्रासदी बताया। उन्होंने लिखा, “एयरलाइन इंडस्ट्री इस समय इमरजेंसी में है। एयरपोर्ट पर हजारों लोग परेशान हैं, सामान लापता हो रहा है, और उड़ानें रद्द हो रही हैं। अचानक नए नियम एयरलाइंस पर क्यों थोपे जा रहे हैं बिना किसी तालमेल के?”

उन्होंने कहा, “हर बार आम आदमी को बिना किसी गलती के सजा मिलती है। बच्चे, बुजुर्ग, मरीज सभी परेशानी का सामना कर रहे हैं। यह कोई साधारण समस्या नहीं, बल्कि यह इंसानियत के लिए एक बड़ी त्रासदी है।”

देश के विभिन्न प्रमुख एयरपोर्ट्स जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, और हैदराबाद में यात्रियों की लंबी कतारें और गुस्सा देखा जा रहा है। यात्रियों का कहना है कि न तो समय पर जानकारी दी जा रही है और न ही वैकल्पिक व्यवस्था सही तरीके से की जा रही है। यह समस्या केवल आम आदमी ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को भी प्रभावित कर रही है।

इससे पहले सिंगर राहुल वैद्य ने भी एयरलाइंस के प्रति गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने बिना एयरलाइन का नाम लिए सोशल मीडिया पर बताया कि उड़ान भरने का दिन उनके लिए सबसे बुरा था। कई सारे बोर्डिंग पास की तस्वीरों के साथ उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्हें 4.2 लाख रुपए चुकाने पड़े।

एक्टर एली गोनी का गुस्सा इंडिगो पर फूट पड़ा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत में एक और घरेलू एयरलाइंस की आवश्यकता है। अब सही समय आ चुका है। इंडिगो ने पूरे देश की स्थिति को बिगाड़ दिया है। उन्होंने अन्य एयरलाइंस की बढ़ती कीमतों पर भी टिप्पणी की कि यह गलत है।

इसके अलावा, महेश बाबू के भाई और एक्टर नरेश विजय कृष्णा, एक्ट्रेस निया शर्मा, और अंजलि अरोड़ा ने भी फ्लाइट लेट होने की समस्या पर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह एयरलाइंस इंडस्ट्री की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाती है। हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि यात्रियों के अधिकारों का सम्मान किया जाए और समस्याओं का समाधान किया जाए।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या एयरलाइंस की गड़बड़ी से यात्रियों को कोई मुआवजा मिलेगा?
इसका निर्णय एयरलाइंस की नीतियों पर निर्भर करता है, लेकिन आमतौर पर ऐसे मामलों में यात्रियों को कुछ मुआवजा दिया जा सकता है।
इंडिगो एयरलाइंस की स्थिति के बारे में क्या जानकारी है?
इंडिगो सहित अन्य एयरलाइंस में पिछले कुछ दिनों से नेटवर्क में गड़बड़ियों के चलते कई उड़ानें रद्द हो चुकी हैं।
अशोक पंडित ने इस मुद्दे पर क्या कहा?
अशोक पंडित ने इसे इंसानियत की त्रासदी करार दिया है और एयरलाइन इंडस्ट्री की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले