27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

फिल्मी पर्दे के 'खलनायक' आशीष विद्यार्थी का दिलचस्प सफर क्या है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
फिल्मी पर्दे के 'खलनायक' आशीष विद्यार्थी का दिलचस्प सफर क्या है?

सारांश

आशीष विद्यार्थी, फिल्मी पर्दे के खलनायक, 19 जून को 62वां जन्मदिन मनाते हैं। जानें उनके सरनेम 'विद्यार्थी' की दिलचस्प कहानी और उनके करियर की यात्रा।

मुख्य बातें

आशीष विद्यार्थी का जन्म 19 जून, 1962 को हुआ।
उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है।
उनका सरनेम 'विद्यार्थी' एक प्रेरित नाम है।
वे एक मोटिवेशनल स्पीकर और फूड व्लॉगर भी हैं।
उनकी हालिया फिल्म 'गुडबाय' है।

मुंबई, 18 जून (राष्ट्र प्रेस)। क्या आप जानते हैं कि फिल्मी पर्दे के 'खलनायक' आशीष विद्यार्थी का नाम लिया जाए बिना बात अधूरी रह जाती है? बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपने अद्वितीय अंदाज और खलनायकी से दर्शकों के दिलों में खौफ और सम्मान दोनों उत्पन्न करने वाले अभिनेता आशीष विद्यार्थी का 19 जून को 62वां जन्मदिन है। उनके सरनेम ‘विद्यार्थी’ का कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है।

300 से अधिक फ़िल्में और 11 भाषाओं में अभिनय का जादू बिखेरने वाले आशीष न सिर्फ एक अद्भुत कलाकार हैं, बल्कि एक मोटिवेशनल स्पीकर और फूड व्लॉगर भी हैं। क्या आप जानते हैं कि उनके सरनेम ‘विद्यार्थी’ की कहानी उतनी ही रोचक है, जितने उनके किरदार?

आशीष विद्यार्थी का जन्म 19 जून, 1962 को केरल के कुन्नूर में हुआ था। उनके पिता गोविंद विद्यार्थी एक मलयाली थिएटर आर्टिस्ट थे, जबकि मां रीवा विद्यार्थी एक प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना थीं, जिनकी जड़ें राजस्थान और पश्चिम बंगाल से जुड़ी थीं।

इस परिवार में आशीष का बचपन कला और थिएटर के बीच बीता। छोटी उम्र में ही वे दिल्ली आ गए, जहां उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से इतिहास में ऑनर्स की डिग्री प्राप्त करने के बाद आशीष ने भारतीय विद्या भवन के मेहता विद्यालय में अभिनय और नाट्य कला की शिक्षा ली।

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में अध्ययन के दौरान उन्होंने अपने थिएटर कौशल को निखारा, जिसने उनके अभिनय करियर की नींव रखी।

आशीष का सरनेम ‘विद्यार्थी’ उनके पिता गोविंद ने स्वतंत्रता सेनानी और साहित्यकार गणेश शंकर विद्यार्थी के सम्मान में अपनाया था। दरअसल, गोविंद ने युवावस्था में गणेश शंकर विद्यार्थी के किरदार को थिएटर में निभाया था। इस किरदार ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उन्होंने अपने नाम से ‘विद्यार्थी’ जोड़ लिया। आगे चलकर यह सरनेम न केवल उनके बेटे आशीष के साथ जुड़ गया बल्कि उनकी पहचान भी बन गया।

पिता से मिले सरनेम के साथ ही आशीष ने अभिनय की इस विरासत को भी बखूबी संभाला और इसे गौरवमयी बनाया।

फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खलनायकी से एक अलग पहचान बनाने वाले आशीष ने अपने करियर की शुरुआत 1986 में कन्नड़ फिल्म ‘आनंद’ से की। वहीं, बॉलीवुड में उनकी पहली रिलीज फिल्म ‘द्रोहकाल’ थी, जो 1994 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शानदार अभिनय के दम पर वह न केवल दर्शकों की पसंद बने बल्कि उनके किरदार ने उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी दिलाया।

इसके बाद वह ‘1942: अ लव स्टोरी’, ‘बाजी’, ‘नाजायज’, ‘बिच्छू’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘कहो ना प्यार है’ और ‘जोड़ी नंबर 1’ जैसी फ़िल्मों का हिस्सा बने।

आशीष ने हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, मराठी, ओड़िया और अंग्रेजी समेत 11 भाषाओं में 300 से अधिक फ़िल्मों में काम किया है। उन्हें फिल्म ‘इस रात की सुबह नहीं’ के लिए स्टार स्क्रीन अवार्ड भी मिला। दक्षिण सिनेमा में ‘एके-47’, ‘वंदे मातरम’ और ‘नंदी’ जैसी फ़िल्मों में उनके किरदारों ने भी खूब वाहवाही बटोरी। आशीष की खासियत है कि वे हर किरदार में जान डाल देते हैं।

उनकी हालिया फ़िल्म ‘गुडबाय’ है, जो 2022 में रिलीज हुई थी। फ़िल्म में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के साथ उनकी भूमिका को सराहा गया। इसके अलावा, टीवी शो ‘हम पंछी एक चाल के’ में भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी।

आशीष केवल खलनायक की छवि तक सीमित नहीं हैं। वह मोटिवेशनल स्पीकर और फूड व्लॉगर भी हैं। पिछले कुछ वर्षों से आशीष सोशल मीडिया पर अपने फूड व्लॉगिंग अंदाज से भी चर्चा में हैं। वह देश-विदेश की गलियों में चाय की टपरी से लेकर स्थानीय व्यंजनों तक का स्वाद चखते हैं और अपने अनुभव फैंस के साथ शेयर करते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दर्शाती है कि कैसे एक व्यक्ति अपने नाम और विरासत को गौरवमयी बना सकता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आशीष विद्यार्थी का जन्म कब हुआ?
आशीष विद्यार्थी का जन्म 19 जून, 1962 को केरल के कुन्नूर में हुआ।
आशीष विद्यार्थी ने कितनी भाषाओं में काम किया है?
आशीष विद्यार्थी ने 11 भाषाओं में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है।
आशीष विद्यार्थी को कौन सा पुरस्कार मिला?
आशीष विद्यार्थी को फिल्म 'इस रात की सुबह नहीं' के लिए स्टार स्क्रीन अवार्ड मिला।
आशीष विद्यार्थी की हालिया फिल्म कौन सी है?
आशीष विद्यार्थी की हालिया फिल्म 'गुडबाय' है, जो 2022 में रिलीज हुई थी।
आशीष विद्यार्थी का सरनेम 'विद्यार्थी' क्यों है?
आशीष विद्यार्थी का सरनेम 'विद्यार्थी' उनके पिता गोविंद द्वारा गणेश शंकर विद्यार्थी के सम्मान में अपनाया गया था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 दिन पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले