24 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या छत्तीसगढ़ में पहली बार रेड कार्पेट फैशन फेस्टिवल का आयोजन हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या छत्तीसगढ़ में पहली बार रेड कार्पेट फैशन फेस्टिवल का आयोजन हुआ?

सारांश

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित 'रेड कार्पेट फैशन फेस्टिवल' ने स्थानीय टैलेंट को एक नया मंच प्रदान किया। यह आयोजन न केवल एक फैशन शो था, बल्कि छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का भी एक प्रयास है। जानिए इस फेस्टिवल की खासियतें और स्थानीय प्रतिभाओं की कहानियां।

मुख्य बातें

रेड कार्पेट फैशन फेस्टिवल ने छत्तीसगढ़ में फैशन की नई दिशा दिखाई।
स्थानीय टैलेंट को एक बड़ा मंच मिला।
शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता प्रकाश की उपस्थिति ने शो को खास बनाया।
फैशन शो में बच्चों और महिलाओं को भी शामिल किया गया।
शिखा साहू का सपना है कि छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय पहचान मिले।

रायपुर, 23 जून (राष्ट्र प्रेस)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पहली बार एक ऐसी घटना देखने को मिली, जिसने यहां के फैशन प्रेमियों का दिल जीत लिया। शिवनाथ नदी के किनारे स्थित पृथ्वी पैलेस में हाल ही में एक फैशन शो का आयोजन हुआ, जिसे 'रेड कार्पेट फैशन फेस्टिवल' नाम दिया गया। इस प्रकार का आयोजन पूरे राज्य के लिए अपने-आप में एक नया और ऐतिहासिक कदम था। आमतौर पर रेड कार्पेट जैसे शो हम फ्रांस के कांस फिल्म फेस्टिवल या बड़े अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स में ही देखते हैं, लेकिन इस बार इसी तरह का माहौल छत्तीसगढ़ में देखने को मिला। यह केवल एक फैशन शो नहीं था, बल्कि यहां के स्थानीय टैलेंट के लिए एक बड़ा मंच भी था, जहां डिजाइनर्स, मॉडल्स और मेकअप आर्टिस्ट्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला।

इस फैशन फेस्टिवल में फिनीस इंस्टीट्यूट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्थान की डायरेक्टर शिखा साहू ने बताया कि यह आयोजन उनके पांच साल के सपनों और मेहनत का नतीजा है, जो अब जाकर पूरा हो रहा है। उनका सपना है कि छत्तीसगढ़ को फैशन की दुनिया में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले और स्थानीय टैलेंट नया मुकाम हासिल करे। फैशन शो में न केवल प्रोफेशनल मॉडल्स बल्कि बच्चों और महिलाओं को भी शामिल किया गया है। 'मिस' और 'मिसेज छत्तीसगढ़' के साथ कुल 55 प्रतिभागियों ने रैंप वॉक किया। इन सभी को अलग-अलग फैशन डिजाइनर्स और मेकअप आर्टिस्ट्स ने तैयार किया।

शिखा साहू ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बात करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में टैलेंट और कला की कोई कमी नहीं है, कमी थी तो सिर्फ एक मंच की, जो अब रेड कार्पेट फैशन फेस्टिवल के जरिए मिल रहा है। इस फैशन शो में कोरबा, कवर्धा, कांकेर, जगदलपुर, रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर जैसे कई जिलों से प्रतिभागी आए, जिनमें डिजाइनर्स, मेकअप आर्टिस्ट्स और मॉडल्स शामिल हैं। उनका उद्देश्य है कि छत्तीसगढ़ को भी एक दिन कांस फिल्म फेस्टिवल जैसी पहचान मिले।

शिखा ने कहा कि यह केवल एक शो नहीं, बल्कि डिजाइनर्स और आर्टिस्ट्स को हाइलाइट करने का एक मंच है, जिससे उन्हें आगे बढ़ने और रोजगार के अवसर मिलेंगे।

शो के मुख्य अतिथि के तौर पर दुर्ग के विधायक गजेंद्र यादव कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, इस कार्यक्रम की ग्लैमर और रौनक तब और बढ़ गई जब बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता प्रकाश भी इसमें शामिल हुईं। उन्होंने न केवल अपनी मौजूदगी से शो को खास बनाया, बल्कि यह भी बताया कि उनके पापा रायपुर से हैं और दुर्ग में पढ़े हैं, जिससे उनका इस जगह से भावनात्मक जुड़ाव भी है।

अमृता प्रकाश छत्तीसगढ़ पहुंचकर बेहद भावुक और खुश नजर आईं। उन्होंने कहा, ''मेरा इस जगह से व्यक्तिगत जुड़ाव है, क्योंकि मेरे पापा रायपुर के हैं और उन्होंने दुर्ग में पढ़ाई की है। इसी वजह से छत्तीसगढ़ आना मेरे लिए एक खास अनुभव रहा। यहां की लोकेशन बेहद खूबसूरत है और मैं इस अनुभव को लेकर बहुत उत्साहित हूं।''

जब उनसे पूछा गया कि छत्तीसगढ़ में इस तरह का मंच पहली बार देखने को मिल रहा है, तो उन्होंने कहा, ''जब युवा प्रतिभाओं को मंच और अवसर मिलते हैं, तो यह बहुत बड़ी बात होती है। मैं ऐसे आयोजनों की सराहना करती हूं। मैं हमेशा ऐसे युवा टैलेंट को प्रोत्साहित करती रहती हूं और चाहती हूं कि ऐसे मंच बार-बार मिलें, जहां युवा खुद को दिखा सकें और आगे बढ़ सकें।''

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह पूरे राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण घटना है। फैशन के क्षेत्र में यह कदम छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जो युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है।
RashtraPress
24 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रेड कार्पेट फैशन फेस्टिवल कब आयोजित किया गया?
यह फैशन फेस्टिवल 23 जून को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित किया गया।
इस फेस्टिवल में कितने प्रतिभागियों ने भाग लिया?
इस फेस्टिवल में कुल 55 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें प्रोफेशनल मॉडल्स, बच्चे और महिलाएं शामिल थे।
फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य क्या था?
इस फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय टैलेंट को एक मंच प्रदान करना और छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय पहचान दिलाना था।
फेस्टिवल में कौन-कौन से शहरों से प्रतिभागी आए?
प्रतिभागी कोरबा, कवर्धा, कांकेर, जगदलपुर, रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर जैसे शहरों से आए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले