10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कमीडियन सुमुखी सुरेश बनेंगी 'छोरियां चली गांव' का हिस्सा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कमीडियन सुमुखी सुरेश बनेंगी 'छोरियां चली गांव' का हिस्सा?

सारांश

कमीडियन सुमुखी सुरेश ने जीटीवी के नए रियलिटी शो 'छोरियां चली गांव' में भाग लेने की पुष्टि की है। इस शो में लड़कियों को गांव की जीवनशैली को अपनाना होगा। जानें, उनके अनुभव और इस शो के उद्देश्य के बारे में।

मुख्य बातें

सुमुखी सुरेश इस शो में अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
शो में 11 लड़कियों को गांव में 60 दिनों के लिए भेजा जाएगा।
लड़कियों को गांव के जीवनशैली को अपनाने का मौका मिलेगा।
यह शो महिलाओं की ताकत और जज्बे को दर्शाएगा।
शो का उद्देश्य यह बताना है कि महिलाएं किसी भी परिस्थिति में खुद को साबित कर सकती हैं।

मुंबई, 23 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। जीटीवी के नए रियलिटी शो ‘छोरियां चली गांव’ में एक नई प्रतिभा का आगमन हुआ है। इस शो में कमीडियन सुमुखी सुरेश अपनी अद्भुत कॉमिक टाइमिंग से माहौल को और भी मजेदार बनाएंगी।

शो के बारे में सुमुखी सुरेश ने कहा, "मैं इस शो के लिए बेहद उत्साहित हूं, लेकिन साथ ही थोड़ी नर्वस भी हूं, क्योंकि ये मेरा पहला अनुभव है जब मैं किसी गांव में रहूंगी और वह भी एक रियलिटी शो का हिस्सा बनकर। यह निश्चित रूप से मेरे लिए एक बड़ी चुनौती है। इस यात्रा में हम 11 लड़कियों के पास कोई भी आरामदायक चीज नहीं होगी। हमारे पास न तो फोन होगा और न ही कोई गैजेट्स। यदि किसी को लगता है कि हमें पहले से पता है कि वहां क्या होने वाला है, तो यकीन मानिए, हमें खुद भी कुछ नहीं पता!"

उन्होंने आगे कहा, "शो में होने वाली गतिविधियों से अनजान रहना ही इसे और खास बनाता है। इसमें कुछ भी पहले से तय नहीं है। जो भी होगा, वह अचानक और वास्तविक होगा। इसी अनजान यात्रा का जो सच्चा अनुभव मिलेगा, वही इसकी सबसे खूबसूरत बात है।"

सुमुखी सुरेश ने कहा, "जहां तक होस्ट की बात है, रणविजय इस शो के लिए बिल्कुल सही हैं। वह हमें एक तरफ मोटिवेट करते हैं, और दूसरी तरफ हमारी जिम्मेदारी भी याद दिलाते हैं कि हमें क्या करना है। मुझे गर्व है कि मैं इस शो का हिस्सा हूं, और मेरी कोशिश होगी कि मैं दर्शकों का मनोरंजन कर सकूं। मैं सभी से अपील करती हूं कि वे ‘छोरियां चली गांव’ जरूर देखें और इस यादगार यात्रा में हमारे साथ जुड़ें।"

गौरतलब है कि ‘छोरियां चली गांव’ एक अनोखा नॉन-फिक्शन शो है। इस शो में 11 आत्मनिर्भर लड़कियों को 60 दिनों के लिए एक गांव में भेजा जाएगा। वहां वे गांव के रहन-सहन, संस्कृति और परंपराओं के बीच रहेंगी।

ये लड़कियां गांव के माहौल में खुद को ढालने की कोशिश करेंगी। उन्हें खाना बनाना, पशुओं की देखभाल करना, खेत में काम करना आदि गांव में होने वाले सभी कार्य करने होंगे। इस यात्रा में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिससे उनकी असली ताकत और जज्बा सामने आएगा।

इस शो का उद्देश्य शहर की लड़कियों की ताकत, जज्बा और एडजस्ट करने की क्षमता को उजागर करना है - और यह दिखाना कि महिलाएं कहीं भी जाकर कुछ भी कर सकती हैं।

‘छोरियां चली गांव’ जल्द ही जीटीवी पर प्रसारित होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

हम देखेंगे कि कैसे शहर की लड़कियां गांव की कठिनाइयों का सामना कर सकती हैं। यह न केवल उनके जज्बे को दर्शाएगा, बल्कि यह भी दिखाएगा कि महिलाएं किसी भी परिस्थिति में खुद को साबित कर सकती हैं।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कमीडियन सुमुखी सुरेश शो में क्या करेंगी?
सुमुखी सुरेश शो में अपनी कॉमिक टाइमिंग से माहौल को मजेदार बनाएंगी।
इस शो का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस शो का उद्देश्य शहर की लड़कियों के जज्बे और एडजस्ट करने की क्षमता को उजागर करना है।
शो में लड़कियों को कौन-कौन से कार्य करने होंगे?
लड़कियों को खाना बनाना, पशुओं की देखभाल करना और खेत में काम करना होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले