27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एकता कपूर ने जेन जी स्लैंग को समझकर कहा- भगवान बचाए

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एकता कपूर ने जेन जी स्लैंग को समझकर कहा- भगवान बचाए

सारांश

एकता कपूर ने हाल ही में एक वीडियो में जेन जी स्लैंग को समझने का प्रयास किया, जिसमें वह युवा पीढ़ी की भाषा को समझने में रुचि दिखा रही हैं। जानिए इस मजेदार बातचीत में क्या-क्या हुआ।

मुख्य बातें

एकता कपूर ने जेन जी स्लैंग को समझने का प्रयास किया।
'ऑरा फार्मिंग' का अर्थ है अपनी छवि को चमकाना।
सोशल मीडिया ने भाषा में तेजी से बदलाव किया है।
जेन जी स्लैंग रोजाना ट्रेंड कर रहा है।
एकता कपूर टीवी इंडस्ट्री की प्रमुख निर्माता हैं।

मुंबई, २५ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। समय के साथ-साथ नई पीढ़ियां नई भाषाएँ और चलन लेकर आती हैं। आज की जेन जी पीढ़ी सोशल मीडिया और आम बातचीत में ऐसे शब्दों का प्रयोग करती है, जो पूर्व की पीढ़ी के लिए समझना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसी ट्रेंडिंग जेन जी स्लैंग को समझने का प्रयास करते हुए प्रोड्यूसर एकता कपूर को देखा गया।

एकता कपूर ने एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया, जिसमें वह एक युवा लड़की से जेन जी के लोकप्रिय स्लैंग के अर्थ समझती नजर आ रही हैं। युवा लड़की एकता को 'ऑरा फार्मिंग', 'सिग्मा मेल' और 'स्किबिडी' जैसे शब्दों का मतलब बताती है और प्रोड्यूसर समझने की कोशिश कर रही हैं कि आज की युवा पीढ़ी इन शब्दों से क्या कहना चाहती है।

वीडियो में वह लड़की एकता को बताती है कि "ऑरा फार्मिंग" का अर्थ है, "अपनी सोशल इमेज को बेहतर दिखाने के लिए कूल और स्मार्ट बनने की कोशिश करना।"

एकता कपूर ने तुरंत इसे 'नाटक' कहकर हंसते हुए कहा कि वास्तव में यही तो होता है, लोग बस कूल दिखने की कोशिश करते हैं। फिर मजाक में कहा, 'भगवान बचाए।'

एकता ने आगे हंसते हुए टिप्पणी की, "हर तीसरे इंसान में आजकल यही बर्ताव देखने को मिलता है।"

पूरा वीडियो देखने में हल्का-फुल्का और मनोरंजक है। इसमें एकता कपूर अपनी उम्र के बावजूद नई पीढ़ी की भाषा समझने में रुचि दिखा रही हैं।

वास्तव में, आज की दुनिया में सोशल मीडिया ने भाषा को तेजी से बदल दिया है। जेन जी के ये नए शब्द जैसे ऑरा फार्मिंग (अपनी छवि को चमकाने की कोशिश), सिग्मा मेल (अकेले रहकर सफल होने वाला लड़का) और स्किबिडी (एक मजेदार या बेवकूफाना तरीके से इस्तेमाल होने वाला शब्द) रोजाना ट्रेंड करते रहते हैं।

एकता कपूर टीवी इंडस्ट्री की एक प्रमुख निर्माता हैं और 'नागिन' फ्रेंचाइजी की निर्माता के रूप में जानी जाती हैं। वर्तमान में 'नागिन ७' टीवी पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री प्रियंका चौधरी मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरियल में वह 'अनंता' का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी मां के हत्यारों से बदला लेने के लिए नागिन बन जाती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जेन जी स्लैंग क्या है?
जेन जी स्लैंग वे शब्द और वाक्यांश हैं जो आज की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया और बातचीत में इस्तेमाल करती है।
ऑरा फार्मिंग का क्या मतलब है?
ऑरा फार्मिंग का अर्थ है अपनी सोशल इमेज को बेहतर दिखाने के लिए कूल और स्मार्ट बनने की कोशिश करना।
क्या जेन जी स्लैंग का इस्तेमाल केवल युवा पीढ़ी करती है?
हालांकि जेन जी स्लैंग मुख्य रूप से युवा पीढ़ी द्वारा उपयोग किया जाता है, लेकिन यह धीरे-धीरे अन्य पीढ़ियों में भी लोकप्रिय हो रहा है।
क्या 'नागिन 7' अभी प्रसारित हो रहा है?
'नागिन 7' वर्तमान में टीवी पर प्रसारित हो रहा है और इसमें प्रियंका चौधरी मुख्य भूमिका में हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले