10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ट्रेडिशनल लुक में ईशा कोप्पिकर ने मां की कृपा का जिक्र किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ट्रेडिशनल लुक में ईशा कोप्पिकर ने मां की कृपा का जिक्र किया?

सारांश

ईशा कोप्पिकर का ट्रेडिशनल लुक और मां की कृपा का जिक्र उनके प्रशंसकों को भा गया है। खूबसूरत पीले रंग की ड्रेस में ईशा ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जो उनके आत्मविश्वास और भक्ति भाव को दर्शाते हैं। जानिए उनकी खूबसुरती और करियर के बारे में।

मुख्य बातें

ईशा कोप्पिकर का ट्रेडिशनल लुक दर्शाता है उनकी संस्कृति से जुड़ाव।
सोशल मीडिया पर उनके फैशन को प्रशंसा मिल रही है।
ईशा की भक्ति उनके व्यक्तित्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
उन्होंने साउथ और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है।
ईशा का पीला रंग उनके आत्मविश्वास को दर्शाता है।

मुंबई, २५ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश अंदाज के लिए मशहूर हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी गतिविधियों को साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट के जरिए मां की कृपा का जिक्र किया।

ईशा ने एक पीले रंग की खूबसूरत ड्रेस पहनी है, जो उनकी शानदार शख्सियत को और निखार रही है। उन्होंने अपने कानों में बड़े झुमके, एक हाथ में ब्रेसलेट, दूसरे में स्टाइलिश घड़ी, उंगलियों में रिंग और पैरों में पारंपरिक मोजड़ी के साथ अपना लुक पूरा किया। मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपने बालों को आगे से स्टाइल किया और पीछे खजूर चोटी बनाई, जो उन्हें और भी आकर्षक बना रहा है।

पहली तस्वीर में ईशा एक हैंडबैग लिए बैठकर शानदार पोज दे रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह दीवार के सहारे अपनी दिलकश अदाओं से सबका दिल जीत रही हैं। तीसरी तस्वीर में वह कैमरे की ओर हल्की मुस्कान के साथ देख रही हैं, जो उनकी सादगी और आत्मविश्वास को दर्शाता है। बाकी तस्वीरों में भी उन्होंने अलग-अलग अंदाज में पोज दिए हैं।

ईशा ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "आज का पीला रंग सूरज की तरह चमक रहा है। यह खुशी, समर्पण और देवी की कृपा को फैलाता है।"

ईशा का यह स्टाइलिश अंदाज और भक्ति भाव उनके प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है, जिन्होंने उनकी तस्वीरों की जमकर तारीफ की है।

ईशा का फिल्मी सफर इतना आसान नहीं था; उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा से की थी। इसके बाद वह बॉलीवुड में आईं और 2003 में उन्होंने 6 फिल्मों में नजर आईं। इनमें 'तुझे मेरी कसम', 'दिल का रिश्ता', 'डरना मना है', 'पिंजर', 'एलओसी' और 'कयामत' शामिल हैं। फिल्म 'पिंजर' को नेशनल अवॉर्ड प्राप्त हुआ था।

इसी तरह से 2004 में उनकी 6 फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें 'रुद्राक्ष', 'कृष्णा कॉटेज' और 'इंतेकाम' शामिल हैं। 2005 में ईशा कोप्पिकर ने 'क्या कूल हैं हम', 'मैंने प्यार क्यूं किया' और '36 चाइना टाउन' का हिस्सा बनीं। 2006 में वह 'डॉन' में नजर आईं। 2007 में उन्होंने 'इक विवाह ऐसा भी' में महत्वपूर्ण किरदार निभाया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे भारतीय संस्कृति और पारंपरिक वस्त्रों का महत्व आज भी बरकरार है। उनकी इस शैली ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भक्ति और आत्मविश्वास एक अदाकारा की पहचान होते हैं।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ईशा कोप्पिकर का करियर किस फिल्म से शुरू हुआ?
ईशा कोप्पिकर का करियर साउथ सिनेमा से शुरू हुआ और उन्होंने बॉलीवुड में कई चर्चित फिल्में कीं।
ईशा कोप्पिकर का हालिया लुक किस रंग में था?
ईशा कोप्पिकर ने हाल ही में पीले रंग की खूबसूरत ड्रेस पहनी थी।
ईशा कोप्पिकर ने मां की कृपा से क्या कहा?
ईशा ने कहा कि हर दिन मां की कृपा से सुनहरा है।
ईशा कोप्पिकर की कौन-कौन सी प्रसिद्ध फिल्में हैं?
ईशा कोप्पिकर की प्रसिद्ध फिल्मों में 'तुझे मेरी कसम', 'पिंजर', और 'क्या कूल हैं हम' शामिल हैं।
ईशा कोप्पिकर का स्टाइलिश लुक किस चीज़ को दर्शाता है?
उनका स्टाइलिश लुक आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम को दर्शाता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले