11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या गुरु रंधावा ने बताया अजय देवगन के साथ ‘पो पो’ गाने में काम करने का अनुभव शानदार?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या गुरु रंधावा ने बताया अजय देवगन के साथ ‘पो पो’ गाने में काम करने का अनुभव शानदार?

सारांश

अजय देवगन की नई फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में पंजाबी गायक गुरु रंधावा ने गाना ‘पो पो’ गाया है। रंधावा ने देवगन के साथ काम करने को रोमांचक बताया है। फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होगी। जानिए इस अनुभव के बारे में और क्या खास है इस गाने में।

मुख्य बातें

गुरु रंधावा ने अजय देवगन के साथ ‘ पो पो ’ गाने में काम किया।
गाने का संगीत तनिष्क बागची ने तैयार किया।
फिल्म ‘ सन ऑफ सरदार 2 ’ 25 जुलाई को रिलीज होगी।
गाने में पंजाबी स्वैग और जोश शामिल है।
गुरु ने अनुभव को रोमांचक बताया।

मुंबई, 18 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता अजय देवगन की नई एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है। पंजाबी गायक और संगीतकार गुरु रंधावा ने इस फिल्म के गाने ‘पो पो’ को अपनी आवाज दी है। अजय देवगन के साथ काम करने का अनुभव रंधावा ने बेहद शानदार बताया।

इस गाने में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर के साथ गुरु रंधावा डांस फ्लोर पर अपनी विशेष पंजाबी शैली के साथ धमाल मचाते नजर आ रहे हैं।

पो पो’ गाने में गुरु रंधावा की आवाज है, जबकि इसका संगीत तनिष्क बागची ने तैयार किया है और बोल अरमान शर्मा ने लिखे हैं।

इस गाने के संबंध में गुरु ने कहा, “अजय देवगन के साथ ‘पो पो’ मेरा पहला गाना है और उनके साथ डांस फ्लोर पर काम करना बेहद रोमांचक रहा। यह गाना जोश और पंजाबी स्वैग से भरा हुआ है। ‘सन ऑफ सरदार’ जैसी हिट फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा बनकर मुझे बहुत खुशी हो रही है और मैं आशा करता हूँ कि दर्शक इस गाने में मस्ती पाएंगे।”

पो पो’ गाने के साथ गुरु रंधावासन ऑफ सरदार’ फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा बन गए हैं। इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एनआर पचिसिया और प्रवीण तलरेजा ने देवगन फिल्म्स और जियो स्टूडियोज के बैनर तले किया है।

फिल्म में अजय देवगन 'जसविंदर सिंह रंधावा' की भूमिका में हैं, जबकि मृणाल ठाकुर 'राबिया', रवि किशन 'राजा', नीरू बाजवा 'डिंपल', दीपक डोबरियाल 'गुल', कुब्रा सैत 'मेहविश', चंकी पांडे 'दानिश', शरत सक्सेना 'रणजीत सिंह', दिवंगत मुकुल देव 'टोनी', विंदु दारा सिंह 'टिट्टू', रोशनी वालिया 'सबा', संजय मिश्रा 'बंटू पांडे', अश्विनी कालसेकर 'प्रेमलता' और साहिल मेहता 'गोगी' के किरदार में दिखेंगे।

विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनी ‘सन ऑफ सरदार 2’ 25 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गाने ‘पो पो’ के लिए संगीत कौन तैयार कर रहा है?
गाने ‘पो पो’ का संगीत तनिष्क बागची ने तैयार किया है।
फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ कब रिलीज होगी?
फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
गाने में कौन-कौन से कलाकार हैं?
गाने में अजय देवगन , मृणाल ठाकुर और गुरु रंधावा शामिल हैं।
गाने के बोल किसने लिखे हैं?
गाने के बोल अरमान शर्मा ने लिखे हैं।
गुरु रंधावा ने अजय देवगन के साथ काम करने का अनुभव कैसा बताया?
गुरु रंधावा ने अजय देवगन के साथ काम करने के अनुभव को बेहद शानदार बताया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 12 महीने पहले
  5. 12 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले