9 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

'अनुपमा' में जसवीर कौर का पारंपरिक लुक, तस्वीरें क्यों हो रही हैं वायरल?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
'अनुपमा' में जसवीर कौर का पारंपरिक लुक, तस्वीरें क्यों हो रही हैं वायरल?

सारांश

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री जसवीर कौर ने अपने पारंपरिक लुक से सबका ध्यान खींचा है। उनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं। जानिए उनके लुक के बारे में और क्या खास है इन तस्वीरों में!

मुख्य बातें

जसवीर कौर का पारंपरिक लुक दर्शकों को भा रहा है।
उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
जसवीर की फैशन सेंस और अभिनय दोनों ही प्रशंसा के योग्य हैं।

मुंबई, 26 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। टेलीविजन की प्रसिद्ध अभिनेत्री जसवीर कौर इन दिनों सीरियल 'अनुपमा' में अपने अद्भुत अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। शुक्रवार को उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उनका पारंपरिक अंदाज देखने को मिला।

इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों में जसवीर ने रानी रंग का अनारकली सूट पहना है, जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। इस सूट में बारीक कढ़ाई का काम किया गया है, विशेष रूप से स्कर्ट के घेर वाले हिस्से पर, जो इसे बेहद खास बनाता है। लंबे बाजू वाला टॉप गले में स्टाइलिश डिजाइन के साथ सबका ध्यान खींच रहा है, जिसमें एक छोटा सा कट-आउट भी है। स्कर्ट पर फूल-पत्तियों की नाजुक कढ़ाई हल्के सुनहरे और चांदी जैसे धागों से की गई है, जो सूट को शाही अंदाज दे रही है।

अभिनेत्री ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप के साथ पूरा किया है, जिसमें उनकी सुंदरता साफ झलक रही है। कानों में पहने गए झुमके उनके परिधान के साथ बेहतरीन तालमेल बिठा रहे हैं। जसवीर ने अपने बालों को खूबसूरती से स्टाइल किया है, जिसने उनके लुक को और भी खास बना दिया है।

पोस्ट में उन्होंने केवल 'कलर्स' कैप्शन लिखा, जो उनके पोस्ट को और उजागर कर रहा है।

तस्वीरों में पहली जसवीर एक घर की चौखट के सामने आत्मविश्वास से खड़ी होकर पोज दे रही हैं। दूसरी तस्वीर में गेट को पकड़कर कमर में हाथ रखे हुए अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं।

जसवीर की इन तस्वीरों को प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।

अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें सीआईडी में सब-इंस्पेक्टर काजल की भूमिका के लिए जाना जाता है। जसवीर 'हिटलर दीदी', 'इश्क का रंग सफेद', और 'ससुराल सिमर का' जैसे धारावाहिकों में भी नजर आ चुकी हैं।

वर्तमान में जसवीर टीवी सीरियल 'अनुपमा' में अनुपमा की दोस्त देविका की भूमिका में हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उनका पारंपरिक लुक क्या दर्शाता है?
उनका पारंपरिक लुक भारतीय संस्कृति और फैशन का सुंदर मिश्रण है, जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ाता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले