क्या जावेद जाफरी का फिल्म इंडस्ट्री में आने का कोई प्लान नहीं था?
सारांश
Key Takeaways
- जावेद जाफरी का जीवन हमें दिखाता है कि हालात के अनुसार हमें अपने रास्ते का चुनाव करना पड़ता है।
- सफलता को लेकर घमंड नहीं करना चाहिए और कठिनाइयों में भी निराश नहीं होना चाहिए।
- अभिनय में आने का उनका कोई पूर्व निर्धारित प्लान नहीं था, यह सब हालात का खेल था।
मुंबई, 4 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड में अपनी अभिनय और नृत्य कला से मशहूर जावेद जाफरी आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं।
बॉलीवुड के सितारे उन्हें अपने अपने तरीके से जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच, फिल्म प्रोडक्शन हाउस राजश्री ने भी जावेद जाफरी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनका एक पुराना इंटरव्यू साझा किया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे कभी अभिनय में नहीं आना चाहते थे।
राजश्री ने अभिनेता का यह पुराना इंटरव्यूइंटरव्यू में, जावेद जाफरी ने इंडस्ट्री में अपने प्रेरणादायक सफर के बारे में बात की। उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।"
इस वीडियो में अभिनेता कहते हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे बॉलीवुड में आएंगे। जो कुछ हुआ, वह परिस्थितियों और पैसे की वजह से हुआ। एक्टर ने कहा, "फिल्म इंडस्ट्री में इतने समय तक काम करना, प्यार और सम्मान मिलना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। साधारण जिंदगी जीना भी काफी होता है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं फिल्म इंडस्ट्री में आऊंगा, मेरे पिता ने भी ऐसा नहीं सोचा था, लेकिन हालात ने हमें इस ओर खींचा और सोचना पड़ा कि पैसे कितने मिलेंगे।"
उन्होंने आगे कहा कि जब आपके पास कुछ नहीं होता तो पहला सवाल यही होता है कि पैसा कितना मिलेगा। मेरे साथ भी यही हुआ। मैंने पढ़ाई की लेकिन जिंदगी का कोई लक्ष्य नहीं था। मुझे फिल्म का ऑफर आया और मैंने स्वीकार कर लिया। मेरे बेटे के साथ भी ऐसा ही हुआ। मैंने उसे अमेरिका में पढ़ाया, फिर भी वह फिल्मों में आ गया। इसका मतलब है कि जहां जीवन हमें ले जाता है, हमें वहां बहना चाहिए।
जावेद जाफरी ने वीडियो में जीवन की चुनौतियों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि चाहे स्थितियां कैसी भी हों, इंसान को हर स्थिति में खुद को संतुलित रखना चाहिए। सफलता मिलने पर घमंड नहीं करना चाहिए और कठिनाइयों में निराश नहीं होना चाहिए।
गौरतलब है कि जावेद जाफरी ने हिंदी सिनेमा में फिल्म 'मेरी जंग' से अपने करियर की शुरुआत की थी और वे किसी हीरो के रूप में नहीं, बल्कि विलेन के तौर पर अपने अभिनय का जादू बिखेरने में सफल रहे। जावेद को केवल अभिनय के लिए ही नहीं, बल्कि अपने बेहतरीन नृत्य स्टेप्स के लिए भी जाना जाता है।