8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बहन सोनाक्षी सिन्हा ‘निकिता रॉय’ के लिए परफेक्ट हैं? : कुश सिन्हा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बहन सोनाक्षी सिन्हा ‘निकिता रॉय’ के लिए परफेक्ट हैं? : कुश सिन्हा

सारांश

फिल्म निर्माता कुश सिन्हा ने अपनी पहली फिल्म ‘निकिता रॉय’ में बहन सोनाक्षी सिन्हा को चुनने का कारण बताया। कुश ने कहा कि सोनाक्षी का टैलेंट और स्क्रीन प्रेजेंस इस किरदार के लिए उन्हें परफेक्ट बनाता है। फिल्म की कहानी और मजबूत किरदार इसे और खास बनाते हैं।

मुख्य बातें

सोनाक्षी सिन्हा का टैलेंट और योग्यता इस किरदार के लिए परफेक्ट हैं।
फिल्म की कहानी नई और दिलचस्प है।
किरदारों की गहराई कहानी को दमदार बनाती है।
कुश सिन्हा का निर्देशन दर्शकों को आकर्षित करेगा।
फिल्म 27 जून को रिलीज होगी।

मुंबई, 22 जून (राष्ट्र प्रेस)। फिल्म निर्देशक कुश सिन्हा ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म ‘निकिता रॉय’ में बहन सोनाक्षी सिन्हा को मुख्य भूमिका में चुनने के पीछे की वजह साझा की। कुश ने बताया कि यह निर्णय पूरी तरह से सोनाक्षी के प्रतिभा और योग्यता पर आधारित था।

समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कुश ने कहा, “मेरे लिए सोनाक्षी इस किरदार के लिए सबसे उपयुक्त थीं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और अभिनय की विविधता अद्वितीय है। उनकी फिल्में ‘अकीरा’, ‘लुटेरा’ और ‘दबंग’ में उनके प्रदर्शन के जरिए आप समझ सकते हैं कि उनके पास शानदार एक्टिंग स्किल्स हैं। वह किरदारों में गहराई से उतरती हैं और स्क्रीन पर बेहतरीन तरीके से निभाती हैं।”

कुश ने आगे बताया कि उन्हें प्रारंभ से ही यकीन था कि सोनाक्षी ‘निकिता रॉय’ के किरदार को जीवंत कर देंगी, वह इस भूमिका के लिए परफेक्ट हैं।

फिल्म ‘निकिता रॉय’ को निर्देशित करने की प्रेरणा के बारे में कुश ने कहा, “मुझे इसकी कहानी ने आकर्षित किया। यह कहानी नई है, जो दर्शकों को बांधे रखेगी। फिल्म के हर एक किरदार जैसे निकिता रॉय, जॉली, अमरदेव और फ्रेया में कुछ न कुछ बेहद खास है, जब किरदार मजबूत होते हैं, तो कहानी अपने आप दमदार बन जाती है। यही इस प्रोजेक्ट को खास बनाता है।”

स्क्रिप्ट राइटर पवन कृपालानी का जिक्र करते हुए कुश ने फिल्म बनाने में सबसे बड़ी चुनौती के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, “सबसे मुश्किल काम स्क्रिप्ट को बेहतर बनाना था। पवन कृपालानी ने शानदार स्क्रिप्ट लिखी, लेकिन हमें इसे और गहरा करना था। स्क्रिप्ट को फिर से लिखना और उसे निखारना रचनात्मक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण था। लेकिन, यही फिल्म निर्माण का हिस्सा है।”

अपकमिंग फिल्म ‘निकिता रॉय’ में सोनाक्षी सिन्हा के साथ परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहैल नायर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह उनकी प्रदर्शन क्षमता और प्रतिभा को भी दर्शाता है। फिल्म की कहानी और किरदारों की गहराई इसे एक दिलचस्प प्रोजेक्ट बनाती है।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फिल्म ‘निकिता रॉय’ की कहानी क्या है?
फिल्म ‘निकिता रॉय’ एक नई कहानी है जो दर्शकों को बांधे रखेगी। इसमें कई मजबूत किरदार हैं जो कहानी को और भी दिलचस्प बनाते हैं।
कब रिलीज हो रही है ‘निकिता रॉय’?
फिल्म ‘निकिता रॉय’ 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कुश सिन्हा का फिल्म में क्या योगदान है?
कुश सिन्हा इस फिल्म के निर्देशक हैं और उन्होंने बहन सोनाक्षी सिन्हा को मुख्य भूमिका में चुना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 12 महीने पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले