28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कुणाल कपूर का कहना है कि कोई भी खाना अनहेल्दी नहीं होता?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कुणाल कपूर का कहना है कि कोई भी खाना अनहेल्दी नहीं होता?

सारांश

सोशल मीडिया पर फूड ट्रेंड्स के बढ़ते प्रभाव में, कुणाल कपूर ने हेल्दी खान-पान के बारे में महत्वपूर्ण बातें साझा की हैं। जानें कि कैसे सही खाना खाने का तरीका आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है।

मुख्य बातें

फूड ट्रेंड्स का सही ज्ञान जरूरी है।
खाने का तरीका और मात्रा महत्वपूर्ण हैं।
हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है।
सोशल मीडिया पर रेसिपी आजमाएं, लेकिन अपनी सेहत का ध्यान रखें।
खाने के पोषण को नज़रअंदाज़ न करें।

मुंबई, 7 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। हर रोज़ सोशल मीडिया पर नए-नए फूड ट्रेंड्स वायरल होते हैं। ऐसे में लोग यह जानने की कोशिश करते हैं कि कौन सा खाना हेल्दी है और कौन सा नहीं। इन उलझनों के बीच प्रसिद्ध शेफ और टीवी पर्सनैलिटी कुणाल कपूर ने कहा कि सही पोषण और सेहत का राज सिर्फ यह नहीं है कि आप क्या खाते हैं, बल्कि यह भी कि आप उसे कैसे खाते हैं।

कुणाल इन दिनों 'मास्टरशेफ इंडिया' के नए सीजन में वापसी को लेकर चर्चा में हैं। राष्ट्र प्रेस से बात करते हुए कुणाल कपूर ने कहा, "आज के समय में लोग सोशल मीडिया का तेजी से इस्तेमाल कर रहे हैं। हर जगह, हर समय नई रेसिपी, सुपरफूड और हेल्दी फूड के बारे में जानकारी मिलती रहती है। लोग कहते हैं कि कुछ खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है, कुछ नहीं। लेकिन उनकी बातों में अक्सर सच्चाई और भ्रम दोनों मिल जाते हैं।"

उन्होंने बताया कि कुछ बातें सही हो सकती हैं, लेकिन कई बार लोग केवल लोकप्रियता के लिए कुछ भी कह देते हैं। यही वजह है कि आम लोगों के लिए यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि क्या खाना सही है और क्या नहीं।

कुणाल कपूर ने कहा, "स्वास्थ्य का मतलब सिर्फ यह नहीं है कि आप क्या खाते हैं। भोजन की सेहत पर असर डालने वाले कई पहलू हैं। यह महत्वपूर्ण है कि खाना कैसे पकाया जाता है, कब और कितनी मात्रा में खाया जाता है, और किस तरीके से खाया जाता है। केवल खाने की चीजों पर ध्यान देने से हेल्दी जीवन नहीं मिलता। खाने का तरीका और मात्रा भी उतनी ही अहमियत रखते हैं।"

कुणाल ने कहा, "हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है। किसी एक ही भोजन को दो अलग-अलग लोग अलग तरह से पचा सकते हैं। इसलिए जो किसी के लिए हेल्दी है, वह दूसरे के लिए जरूरी नहीं कि सही हो। लोगों को केवल दूसरों के अनुभव पर निर्भर नहीं होना चाहिए, बल्कि खुद देखना चाहिए कि कौन सा खाना उनके शरीर के लिए उपयुक्त है।"

शेफ ने कहा, "कोई भी खाना स्वाभाविक रूप से 'अनहेल्दी' नहीं होता। अक्सर लोग घी, मक्खन या कैलोरी वाले खाने को नुकसानदायक बताते हैं। लेकिन हर भोजन कोई न कोई पोषण अवश्य देता है। खाने का मुख्य उद्देश्य ही शरीर को ऊर्जा और पोषण देना है। असली नुकसान तब होता है जब हमारी जीवनशैली खाने के अनुकूल नहीं होती। यदि हम ज्यादा बैठते हैं, कम चलते हैं और कैलोरी खर्च नहीं करते, तो भारी भोजन हमारे लिए सही नहीं रहता।"

कुणाल ने लोगों को सुझाव दिया, "सोशल मीडिया पर जो रेसिपी देखें, उसे आजमाएं। लेकिन हमेशा अपने शरीर की जरूरत और क्षमता के हिसाब से निर्णय लें। हर किसी का शरीर अलग होता है, इसलिए एक ही रेसिपी सबके लिए हेल्दी नहीं हो सकती। यदि कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है, तो सभी प्रकार के खाने को संतुलित मात्रा में लिया जा सकता है। मुख्य बात यह है कि जितनी कैलोरी ली जाए, उसे शरीर से खर्च भी किया जाए।"

'मास्टरशेफ इंडिया' का नया सीजन सोनी एंटरटेनमेंट टीवी और सोनी लिव पर प्रसारित होता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

वहीं सही जानकारी और समझ से ही हम अपनी सेहत के लिए बेहतर निर्णय ले सकते हैं।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या सभी प्रकार के खाने को संतुलित मात्रा में लेना चाहिए?
यदि कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है, तो सभी प्रकार के खाने को संतुलित मात्रा में लिया जा सकता है।
क्या खाना खाने का तरीका भी महत्वपूर्ण है?
हां, खाना कैसे पकाया जाता है और कब खाया जाता है, यह भी स्वास्थ्य पर असर डालता है।
क्या सोशल मीडिया पर देखने वाली रेसिपी पर भरोसा किया जा सकता है?
सोशल मीडिया पर जो रेसिपी देखें, उसे आजमाएं, लेकिन हमेशा अपने शरीर की जरूरत के हिसाब से निर्णय लें।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले