19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

मधु शाह: हिट फिल्मों के बाद भी क्यों हैं लाइमलाइट से दूर?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
मधु शाह: हिट फिल्मों के बाद भी क्यों हैं लाइमलाइट से दूर?

सारांश

मधु शाह, जो 90 के दशक में अजय देवगन के साथ रोमांस के लिए जानी जाती थीं, अब लाइमलाइट से दूर हैं। जानें उनके करियर की कहानी और हालिया वापसी के बारे में।

मुख्य बातें

मधु शाह का करियर 90 के दशक में शुरू हुआ।
उन्होंने 'फूल और कांटे' में अजय देवगन के साथ काम किया।
'रोजा' फिल्म ने उनके करियर को नई दिशा दी।
सिलेक्टिव फिल्में करने के कारण वे सिनेमा से दूर हो गईं।
2023 में उन्होंने 'शाकुंतलम' से वापसी की।

मुंबई, 16 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। फूल और कांटे और दिलजले जैसी चर्चित फिल्मों में काम करने वाली अदाकारा मधु शाह ने अजय देवगन के साथ अपने अद्भुत रोमांस के लिए पहचान बनाई, लेकिन अब वह लाइमलाइट से दूर हैं। अभिनेत्री अक्सर अपने पुराने फिल्मों के रोमांटिक गाने सोशल मीडिया पर साझा करती हैं, लेकिन उन्हें 90 के दशक की अन्य अभिनेत्रियों के मुकाबले उतनी पॉपुलैरिटी नहीं मिल रही है।

मधु शाह का नाम 90 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में लिया जाता है, जिन्होंने अपनी मेहनत से हिंदी और साउथ सिनेमा में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म 'अझगन' से की थी, इसके बाद उन्होंने जेंटलमैन फिल्म में भी काम किया। अभिनेत्री ने तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषी फिल्मों में भी हाथ आजमाया, लेकिन हिंदी फिल्मों में उन्हें अधिक सफलता मिली। उनकी पहली हिंदी फिल्म 'फूल और कांटे' थी, जिसमें उन्होंने अजय देवगन के साथ काम किया और तात्कालिक रूप से मशहूर हो गईं।

1992 में आई फिल्म 'रोजा' उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को बेहद सराहा गया और इसके बाद उन्होंने एलान, पहचान, हम हैं बेमिसाल, जालिम और दिलजले जैसी कई फिल्मों में काम किया। फिल्म 'दिलजले' में अजय देवगन ने शाका और उन्होंने शबनम का किरदार निभाया। दोनों के बीच की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। हालांकि, अच्छे किरदार की तलाश में उन्होंने सिलेक्टिव फिल्में करने का निर्णय लिया और धीरे-धीरे सिनेमा से दूर हो गईं।

लंबे समय के बाद, मधु ने 2023 में अपनी फिल्म 'शाकुंतलम' से सिनेमा में वापसी की, जिसमें उन्होंने समांथा रुथ प्रभु के साथ काम किया। इसके बाद वे कार्तम भुगतम और तेलुगू फिल्म 'ईगल' में भी नजर आईं। लगातार फिल्मों में काम करने के बावजूद, वह अब भी लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन अपने पुराने रोमांटिक गानों को शेयर करके फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सैफ अली खान के साथ फिल्म 'उड़ान' का रोमांटिक गाना 'जब जब देखूं तुझे' साझा किया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन समय के साथ उन्होंने सिनेमा से दूरी बना ली। मधु शाह की कहानी हमें यह सिखाती है कि कैसे कला और पहचान का सफर कभी-कभी हमें अनदेखा कर सकता है।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मधु शाह ने कौन-कौन सी प्रमुख फिल्में की हैं?
मधु शाह ने 'फूल और कांटे', 'दिलजले', 'रोजा', और 'शाकुंतलम' जैसी कई प्रमुख फिल्में की हैं।
मधु शाह की वापसी कब हुई?
मधु शाह ने 2023 में फिल्म 'शाकुंतलम' से सिनेमा में वापसी की।
क्यों मधु शाह लाइमलाइट से दूर हैं?
मधु शाह ने अच्छे किरदार की तलाश में सिलेक्टिव फिल्में करने का निर्णय लिया और इस कारण वे धीरे-धीरे सिनेमा से दूर हो गईं।
क्या मधु शाह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं?
हाँ, मधु शाह सोशल मीडिया पर अपने पुराने रोमांटिक गाने शेयर करती हैं।
मधु शाह का करियर कब शुरू हुआ?
मधु शाह का करियर तमिल फिल्म 'अझगन' से शुरू हुआ था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले