महिलाओं का अपमान और अश्लीलता: गानों में पार हुईं सीमाएँ
सारांश
Key Takeaways
- महिलाओं का अपमान करने वाले गाने समाज में चर्चा का विषय बनते हैं।
- अश्लील बोल और डांस स्टेप्स से विवाद पैदा होते हैं।
- महिला आयोग और सेंसर बोर्ड इन गानों पर कार्रवाई करते हैं।
- गानों में ऑब्जेक्टिफिकेशन के आरोप लगते हैं।
- समाज में गंभीर बहस को जन्म देते हैं।
मुंबई, 18 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड और स्वतंत्र संगीत में अश्लील बोल, महिलाओं का अपमान और ऑब्जेक्टिफिकेशन के गंभीर आरोप लगातार सामने आ रहे हैं। हाल के वर्षों में कई गाने विवादित रहे हैं, जिनमें गंदे लिरिक्स और बोल्ड डांस स्टेप्स ने महिलाओं की गरिमा पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं। ये गाने भले ही व्यूज में रिकॉर्ड तोड़ते हैं, लेकिन समाज में गंभीर बहस को भी जन्म देते हैं। इसके चलते सेंसर बोर्ड, महिला आयोग और पुलिस पर कार्रवाई की मांग बढ़ जाती है।
हालिया विवाद संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माए गए गाने 'चुनर सरके' को लेकर है। 15 मार्च को रिलीज़ हुए इस गाने की लिरिक्स में अश्लीलता की सीमाएँ पार कर दी गई हैं। डांस स्टेप्स ने इसे और बढ़ावा दिया। कुछ घंटों बाद ही यह गाना विवादों में आ गया। सेंसर बोर्ड पर सवाल उठ रहे हैं कि यह गाना कैसे पास हुआ। कई लोगों ने सख्त एक्शन और बैन की मांग की।
महिला आयोग ने इस गाने को लेकर निर्माताओं के खिलाफ नोटिस जारी किया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि फिल्म का गाना बैन हो चुका है। विवाद बढ़ने पर गाने के गीतकार रकीब आलम ने सफाई दी कि उन्होंने इस गाने का मूलरूप से लेखन नहीं किया था, बल्कि यह कन्नड़ में लिखा गया था और उन्होंने केवल इसका हिंदी अनुवाद किया था।
यह पहला अवसर नहीं है जब किसी फिल्म के गाने को विवाद का सामना करना पड़ा हो। बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ के गाने भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उदाहरण के लिए, 2012 में रिलीज़ हुआ 'ड्रीमम वेकअपम' गाना भी विवादास्पद रहा, जिसमें महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने के आरोप लगे थे।
2012 में ही 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का गाना 'आई एम ए हंटर' भी विवादों में रहा। यह एडल्ट ट्रैक था, जिसमें डबल मीनिंग बोल थे।
2025 में नेहा कक्कड़ का 'कैंडी शॉप' गाना भी विवाद में आया, जिसे नेटिजंस ने अश्लील करार दिया।
इसी साल यो यो हनी सिंह का 'मैनिएक' गाना भी विवाद का विषय बना। इसके बोल को गंदा बताया गया और दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल हुई।
महिला आयोग ने यो यो हनी सिंह और करण औजला के अन्य गीतों 'मिलियनेयर' और 'एमएफ गभरू' पर भी नोटिस जारी किया।
1 मार्च 2026 को बादशाह का 'टटीरी' गाना रिलीज हुआ, जिसमें विवादास्पद लिरिक्स थे। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया और बादशाह को समन जारी किया।
फिल्म 'लाइगर' का 'आफत' गाना भी महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने का प्रयास करता है।