1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मंसूर अली खान की पुण्यतिथि पर सोहा और सबा ने श्रद्धांजलि अर्पित की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मंसूर अली खान की पुण्यतिथि पर सोहा और सबा ने श्रद्धांजलि अर्पित की?

सारांश

मंसूर अली खान की पुण्यतिथि पर उनकी बेटियों सोहा और सबा ने भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके द्वारा साझा की गई तस्वीरें और संदेशों ने उनके पिता के प्रति गहरी भावनाओं को दर्शाया है। जानिए इस खास मौके पर उन्होंने क्या कहा।

मुख्य बातें

परिवार का प्यार कभी खत्म नहीं होता।
मंसूर अली खान का योगदान खेल और सिनेमा में महत्वपूर्ण रहा।
सोहा और सबा का संदेश हमें यादों की अहमियत सिखाता है।

मुंबई, 22 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। पटौदी रियासत के 9वें नवाब और महान क्रिकेटर मंसूर अली खान की आज पुण्यतिथि है। इस अवसर पर उनके बच्चों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अभिनय और फैशन की दुनिया में अपने नाम कमाने वाली उनकी बेटियां सोहा अली खान और सबा अली खान ने इंस्टाग्राम पर पुरानी तस्वीरें और वीडियो साझा किए और भावुक संदेश लिखे।

अभिनेत्री सोहा अली खान ने तस्वीरें और वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, "आज और हमेशा मेरे अब्बा (पिता)।"

पहली तस्वीर में सोहा मंसूर अली खान की तस्वीर के पास बैठी नजर आ रही हैं। बाकी तस्वीरों में मंसूर अली खान की कुछ पुरानी झलकियां शामिल हैं।

सोहा की बड़ी बहन सबा अली खान ने भी इंस्टाग्राम पर पटौदी के 9वें नवाब की तस्वीर साझा कर उन्हें याद किया।

सबा ने तस्वीरों के साथ परिवार के हालिया प्रयासों का जिक्र करते हुए लिखा, "मेरे अब्बा, आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे। आज आपको याद कर रही हूं... यकीन नहीं होता कि कितने साल बीत गए। मुझे आज भी आपकी मौजूदगी महसूस होती है, जैसे आप मुझे देख रहे हों, मेरी हिफाजत कर रहे हों, मुझे सही राह दिखा रहे हों। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और आपको याद करती हूं।"

उन्होंने यह भी कहा, "आज हमने आपके नाम पर कुरान ख्वानी और सदका किया है। यह एक रस्म है जो मैं हमेशा निभाऊंगी। आपने मुझे जिम्मेदार बनाया, यह मेरे लिए एक सौभाग्य है। मैं आपकी राह पर चलकर आपको गर्व महसूस कराना चाहती हूं। हमने बहुत मेहनत की है और हमारे काम के लिए हमें पहला इनाम भी मिला है। आप यह देखकर बहुत खुश होते और फक्र महसूस करते।"

मंसूर अली खान पटौदी का जन्म 1941 में हुआ। वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान थे, जिन्होंने 1960 के दशक में टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया। एक आंख की रोशनी खराब होने के बावजूद उन्होंने 46 टेस्ट मैच खेले। शर्मिला टैगोर से विवाह के बाद वे बॉलीवुड से भी जुड़े। अब उनकी विरासत को सैफ अली खान, सोहा और सबा आगे बढ़ा रहे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मंसूर अली खान कौन थे?
मंसूर अली खान पटौदी भारतीय क्रिकेट के महान कप्तानों में से एक थे और उनका जन्म 1941 में हुआ था।
सोहा और सबा ने अपने पिता को कैसे याद किया?
सोहा और सबा ने इंस्टाग्राम पर पुरानी तस्वीरें और भावुक संदेश साझा किए हैं।
मंसूर अली खान की विरासत कौन आगे बढ़ा रहा है?
उनकी विरासत को उनके बच्चे सैफ अली खान, सोहा और सबा आगे बढ़ा रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले