28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

मिहिर आहूजा ने मोना सिंह की इरफान खान से की तुलना, कहा- दोनों में है अनोखी क्षमता

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
मिहिर आहूजा ने मोना सिंह की इरफान खान से की तुलना, कहा- दोनों में है अनोखी क्षमता

सारांश

मिहिर आहूजा ने मोना सिंह को इरफान खान के समान विशेषता वाला कलाकार बताया। उन्होंने कहा कि दोनों सेट के माहौल को आत्मसात कर लेते हैं। जानिए मिहिर की मोना के प्रति क्या राय है।

मुख्य बातें

मिहिर आहूजा ने मोना सिंह की प्रशंसा की है।
मोना में इरफान खान जैसी खासियत है।
वे सेट के माहौल को आत्मसात कर लेती हैं।
मिहिर ने मोना के समय के पाबंद होने की भी सराहना की।
शो 'मां का सम' में शेफ रणवीर बराड़ भी हैं।

मुंबई, 15 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता मिहिर आहूजा अपनी प्राइम वीडियो पर हालिया रिलीज वेब सीरीज 'मां का सम' को मिल रही सराहना से बेहद उत्साहित हैं। इस दौरान, उन्होंने सीरीज की सह-कलाकार मोना सिंह की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक अद्भुत कलाकार बताया। मिहिर का कहना है कि मोना में दिवंगत अभिनेता इरफान खान जैसी विशेषताएँ हैं।

मिहिर ने मोना सिंह की अभिनय क्षमता की जमकर सराहना की। राष्ट्र प्रेस से बातचीत में उन्होंने मोना सिंह की तुलना दिवंगत महान अभिनेता इरफान खान से करते हुए कहा कि दोनों में एक विशेष गुण है - वे सेट के माहौल को पूरी तरह से आत्मसात कर लेते हैं।

हाल ही में मिहिर और मोना सिंह ने वेब शो ‘मां का सम’ में साथ काम किया। इस शो में मोना ने मिहिर आहूजा की मां ‘विनीता’ का किरदार निभाया है। मिहिर ने मोना के बारे में कहा, “एक अभिनेता के रूप में, आप सेट पर उस माहौल को महसूस कर सकते हैं। मोना मैम भी बिल्कुल इसी तरह करती हैं। मुझे लगता है कि इरफान सर के बारे में भी यही कहा जाता था कि वे सेट पर सबसे पहले पहुंचते थे और हर चीज को ध्यान से देखते थे। जब अभिनय किसी काम या गतिविधि के साथ घुल-मिल जाता है, तो वह वास्तविकता में तब्दील हो जाता है। मोना मैम में भी यही खूबी है।”

मिहिर ने आगे कहा, “मोना मैम सेट के माहौल को गहराई से समझती और अपनाती हैं। यह एक ऐसी विशेषता है जिसे मैं अपने करियर में भी अपनाना चाहूंगा।”

मोना सिंह के पेशेवर रवैये की तारीफ करते हुए मिहिर ने बताया, “अगर मैं उनके बारे में बोलना शुरू कर दूं तो यह सिलसिला कभी खत्म नहीं होगा। सबसे अच्छी बात जो मुझे उनमें बहुत पसंद है, वह है उनका समय का पाबंद होना। वे कभी भी सहायक निर्देशक के बुलाने का इंतजार नहीं करतीं। अगर तैयार हो जाती हैं तो खुद ही सेट पर पहुँच जाती हैं। यह एक बहुत बड़ी सीख है जो मैं उनसे ले रहा हूं और अपनी जिंदगी में उतारने की कोशिश कर रहा हूं।”

शो ‘मां का सम’ में मोना सिंह के अलावा शेफ रणवीर बराड़ भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो कलाकारों के बीच की प्रतिस्पर्धा और सहयोग को दर्शाता है।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मिहिर आहूजा ने मोना सिंह की किस अभिनेता से तुलना की?
मिहिर आहूजा ने मोना सिंह की तुलना दिवंगत अभिनेता इरफान खान से की।
मोना सिंह ने 'मां का सम' में कौन सा किरदार निभाया?
मोना सिंह ने 'मां का सम' में मिहिर आहूजा की मां 'विनीता' का किरदार निभाया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले