20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को कलकत्ता हाईकोर्ट से मिली राहत?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को कलकत्ता हाईकोर्ट से मिली राहत?

सारांश

कलकत्ता हाईकोर्ट ने मिथुन चक्रवर्ती को राहत देते हुए उनके खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर रोक लगा दी। जानें इस मामले की पूरी कहानी और क्या हैं इसके संभावित निहितार्थ।

मुख्य बातें

मिथुन चक्रवर्ती को हाईकोर्ट से राहत मिली है।
उनके खिलाफ कोई पुलिस कार्रवाई नहीं होगी।
आरोप 35 लाख रुपए की धोखाधड़ी से संबंधित हैं।
अगली सुनवाई 3 सितंबर को होगी।
मामला इंटीरियर्स से संबंधित है, जिसमें अभिनेता का कोई संबंध नहीं है।

कोलकाता, 6 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को कलकत्ता हाईकोर्ट से एक महत्वपूर्ण राहत मिली है। अब पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकेगी। उन पर एक व्यक्ति ने 35 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।

यह आदेश जस्टिस जॉय सेनगुप्ता ने बुधवार को दिया। साथ ही कोर्ट ने केस डायरी पेश करने का भी आदेश दिया है। यह अंतरिम आदेश 10 सितंबर तक प्रभावी रहेगा। इस मामले की अगली सुनवाई 3 सितंबर को होगी।

मिथुन चक्रवर्ती के वकील ने कहा, “फिल्म अभिनेता पर आरोप था कि उन्होंने एक कंपनी को एक होटल का इंटीरियर करने के लिए नियुक्त किया था। लेकिन, बाद में उन्हें भुगतान नहीं किया गया। इस होटल की शुरुआत 2019 में हुई थी और यह शिकायत 2020 में दर्ज की गई थी।”

कंपनी के वकील अयान चक्रवर्ती ने कहा, “मेरे मुवक्किल एक इंटीरियर डिजाइन का व्यवसाय चलाते हैं, जिन्हें उस प्रोजेक्ट का काम मिला था। बाद में मिथुन ने जो वादा किया था, वह रकम नहीं दी गई।”

कंचन जाजू ने इस मामले के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, “चितपुर थाने में उनके खिलाफ एक एफआईआर दर्ज हुई थी। इसमें उन पर 35 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप था। हमने एफआईआर को कोर्ट में चुनौती दी थी। जज भी इस तरह के आरोप को देखकर हैरान थे क्योंकि मिथुन एक जाने-माने अभिनेता हैं। वह इस केस से जुड़े हुए नहीं हैं क्योंकि जिस होटल की बात हुई है, उससे अभिनेता का कोई संबंध नहीं है।”

उन्होंने कहा, ''यह होटल किसी विमान सरकार का है, और अभिनेता का कोई संबंध नहीं है। मिथुन के ऊपर कोई केस नहीं बनता। केस डायरी अगली सुनवाई यानी 3 सितंबर को पेश की जाएगी।”

–आईएएनस

जेपी/एबीएम

संपादकीय दृष्टिकोण

जो कि भारत की फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। ऐसे मामलों में आमतौर पर मीडिया का ध्यान होता है और यह देखना महत्वपूर्ण है कि न्यायालय कैसे ऐसे मामलों में निष्पक्षता बनाए रखता है।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या मिथुन चक्रवर्ती पर वास्तव में धोखाधड़ी का आरोप है?
हाँ, उन पर एक कंपनी के साथ 35 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है, लेकिन कोर्ट ने उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस कार्रवाई पर रोक लगा दी है।
इस केस की अगली सुनवाई कब होगी?
इस केस की अगली सुनवाई 3 सितंबर को होगी।
क्या मिथुन चक्रवर्ती का होटल से कोई संबंध है?
नहीं, मिथुन चक्रवर्ती का उस होटल से कोई संबंध नहीं है, जिसके बारे में आरोप लगाए गए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले