10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सामंथा रुथ प्रभु ने साझा किया वो शक्तिशाली वाक्य, जिसने उनकी जिंदगी को नई दिशा दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सामंथा रुथ प्रभु ने साझा किया वो शक्तिशाली वाक्य, जिसने उनकी जिंदगी को नई दिशा दी?

सारांश

सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में अपने प्रशंसकों के साथ एक लाइव सत्र में एक शक्तिशाली वाक्य साझा किया, जिसने उनकी जिंदगी को नई दिशा दी। क्या यह वाक्य आपकी जीवन में भी परिवर्तन ला सकता है? जानें इस लेख में।

मुख्य बातें

सामंथा रुथ प्रभु का वाक्य जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
काम और समस्याओं को समझकर ही हम अपने उद्देश्य को पा सकते हैं।
छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
दोस्ती और सहानुभूति जीवन में महत्वपूर्ण हैं।
अच्छे ग्रेड का महत्व समझें, लेकिन जीवन के अन्य पहलुओं को भी न भूलें।

मुंबई, ५ अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग की प्रसिद्ध अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के लिए लाइव आईं। इस मौके पर उन्होंने फैंस से उनकी जिंदगी से जुड़े सवाल पूछने का अनुरोध किया।

एक यूजर ने उनसे पूछा कि ऐसा कौन सा वाक्य है, जिसने आपका नजरिया बदल दिया?

सामंथा ने उत्तर में उस शक्तिशाली वाक्य का खुलासा किया, जिसने उनकी जिंदगी को नई दिशा दी। उन्होंने कहा, "आपको अपना उद्देश्य उन चीजों में मिलेगा, जो आपको परेशान करती हैं।"

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनका काम भी उन्हीं चीजों से जुड़ा है, जो उन्हें परेशान करती हैं, और इस सोच ने उनके जीवन को सरल बना दिया है। आप भी इसे आजमा सकते हैं, शायद यह आपकी मदद करे।

एक अन्य यूजर ने उनसे पूछा कि एक छात्र होने के कारण वह अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पा रहे हैं, इसके लिए क्या सुझाव दे सकती हैं?

इस पर सामंथा ने कहा, "सच कहूं तो, एक छात्र का जीवन जिए मुझे लंबा समय हो गया है, लेकिन मैं यह सुनती रहती हूं कि आजकल छात्रों के लिए यह कितना कठिन है, वे अधिक तनाव में रहते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन मैं आपसे सहानुभूति रखती हूं, और मैं चाहती हूं कि आप समझें कि अच्छे ग्रेड ही सब कुछ नहीं होते। मुझे लगता है कि एक छात्र होने से मैंने जो सबसे अधिक सीखा, वह वे मित्र हैं, जो मैंने उस समय बनाए। अपने आसपास के लोगों के लिए सम्मान और अपने दोस्तों से जो दयालुता मैंने सीखी, इसने मुझे एक बेहतर इंसान बनने में मदद की।"

सामंथा रुथ प्रभु को हाल ही में तेलुगु हॉरर-कॉमेडी ‘शुभम’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने एक छोटी भूमिका निभाई। वह जल्द ही राज निदिमोरु और कृष्णा डीके की फिल्म ‘रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम’ में नजर आएंगी। इसमें आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, जयदीप अहलावत और वामिका गब्बी जैसे कलाकार हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो न केवल उनके व्यक्तिगत विकास को दर्शाते हैं, बल्कि युवा छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने मानसिक स्वास्थ्य और दोस्ती के महत्व को समझें।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सामंथा रुथ प्रभु का कौन सा वाक्य उनके जीवन में बदलाव लाया?
सामंथा ने कहा था, 'आपको अपना उद्देश्य उन चीजों में मिलेगा, जो आपको परेशान करती हैं।'
क्या सामंथा ने छात्रों को स्वास्थ्य के लिए कोई सुझाव दिया?
उन्होंने कहा कि अच्छे ग्रेड ही सब कुछ नहीं होते, और दोस्ती का महत्व भी समझना चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 दिन पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले