8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

शेखर कपूर के एआई फोटो पोस्ट पर ट्रोलिंग, दिलीप कुमार और अन्य सितारे नजर आए

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
शेखर कपूर के एआई फोटो पोस्ट पर ट्रोलिंग, दिलीप कुमार और अन्य सितारे नजर आए

सारांश

फिल्म निर्देशक शेखर कपूर ने सोशल मीडिया पर एक एआई द्वारा निर्मित तस्वीर साझा की, जिसमें पुराने बॉलीवुड सितारे दिख रहे थे। इस पोस्ट के बाद उन्हें यूजर्स द्वारा ट्रोल किया गया। क्या यह तस्वीर असली है?

मुख्य बातें

शेखर कपूर ने एआई द्वारा बनाई गई तस्वीर साझा की।
तस्वीर में दिलीप कुमार , धर्मेंद्र , देव आनंद और राजेश खन्ना थे।
यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया और कहा कि तस्वीर नकली है।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। फिल्म निर्देशक शेखर कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट साझा किया, जिसने पूरे इंटरनेट पर हलचल मचा दी। उन्होंने एक तस्वीर साझा की, जिसमें कुछ प्रसिद्ध बॉलीवुड सितारे एक साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करने के बाद वे यूजर्स के निशाने पर आ गए।

शेखर कपूर द्वारा साझा की गई तस्वीर में दिलीप कुमार, धर्मेंद्र, देव आनंद और राजेश खन्ना एक साथ बैठकर भोजन का आनंद लेते दिख रहे हैं। हालांकि, इस तस्वीर को उन्होंने असली समझकर पोस्ट किया, लेकिन यह दरअसल एक एआई जनित चित्र है।

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ''ये उस समय के सबसे बड़े सितारे थे और उन्होंने लाखों भारतीयों के दिलों पर राज किया। उनकी दोस्ती और विनम्रता इस एक तस्वीर में स्पष्ट दिखाई देती है।''

इस तस्वीर पर लोगों ने जमकर कमेंट किए और शेखर कपूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने लिखा, ''यह तस्वीर नकली है। शेखर कपूर को इसे पहचानना चाहिए था।''

दूसरे यूजर ने लिखा, ''आप तो खुद एआई के अच्छे जानकार हैं, धोखा मत खाओ, यह एआई द्वारा बनाई गई तस्वीर है।''

अन्य यूजर्स ने टिप्पणी की, ''आप जैसे निर्देशक कैसे इस फोटो को पहचान नहीं पाए? आप एक निर्देशक हैं और फिर भी नकली तस्वीर को सच मान बैठे। सही से चेक करो, मकसद अच्छा है लेकिन यह सच नहीं है।''

फिलहाल, शेखर कपूर ने इस मामले पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है।

इससे पहले, उन्होंने एआई इम्पैक्ट समिट में भी भारत की बढ़ती भूमिका पर चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि युवा पीढ़ी में एआई के प्रति उत्सुकता और जिज्ञासा बहुत अधिक है। जब युवा तकनीक को समझने और सीखने के लिए इतनी गंभीरता दिखा रहे हैं, तो यह सिद्ध करता है कि भारत जल्द ही एआई के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बना सकता है।

उन्होंने कहा कि भारत को एआई के विकास में अपनी परिस्थितियों और जरूरतों को ध्यान में रखना चाहिए। केवल पश्चिमी देशों के मॉडल को अपनाना ही काफी नहीं है, बल्कि हमें अपनी विशेषताओं के अनुसार तकनीक का विकास करना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शेखर कपूर ने किस तस्वीर को साझा किया?
उन्होंने एक एआई द्वारा बनाई गई तस्वीर साझा की जिसमें दिलीप कुमार, धर्मेंद्र, देव आनंद और राजेश खन्ना दिख रहे थे।
यूजर्स ने इस तस्वीर पर क्या प्रतिक्रिया दी?
यूजर्स ने शेखर कपूर को ट्रोल करते हुए कहा कि यह तस्वीर नकली है।
क्या शेखर कपूर ने इस मामले पर कोई स्पष्टीकरण दिया?
नहीं, शेखर कपूर ने इस मामले पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 1 साल पहले