थलापति विजय और तृषा कृष्णन की निजी जिंदगी पर विवाद: खुशबू सुंदर की प्रतिक्रिया

Click to start listening
थलापति विजय और तृषा कृष्णन की निजी जिंदगी पर विवाद: खुशबू सुंदर की प्रतिक्रिया

सारांश

थलापति विजय और तृषा कृष्णन के बीच की निजी जिंदगी को लेकर उठे विवाद पर खुशबू सुंदर ने अपनी राय दी है। जानें क्या कहा उन्होंने और क्यों यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

Key Takeaways

खुशबू सुंदर ने निजी जिंदगी पर चर्चा को गलत बताया। विजय और तृषा के नामों को जोड़ना उचित नहीं है। लोगों को अपनी जिंदगी जीने का अधिकार है। चुनावों के समय ऐसे मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए।

मुंबई, 10 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। दक्षिण भारतीय अभिनेता थलापति विजय और तृषा कृष्णन इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में, विजय ने अपनी पत्नी संगीता सोरनलिंगम के साथ तलाक की खबरों के बीच तृषा के साथ एक शादी समारोह में शिरकत की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विभिन्न चर्चाएं शुरू हो गईं। लोग दोनों के नाम को जोड़ने लगे हैं। इस विषय पर दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अभिनेत्री और नेता खुशबू सुंदर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

राष्ट्र प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा, 'किसी भी कलाकार की निजी जिंदगी के बारे में इस तरह का हंगामा करना उचित नहीं है। हर व्यक्ति की अपनी व्यक्तिगत जिंदगी होती है, और जब तक यह समाज या आम लोगों पर नकारात्मक प्रभाव नहीं डालती, तब तक इसे बड़ा मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।'

जब खुशबू से पूछा गया कि तमिलनाडु में चुनावी माहौल बन रहा है और इसी दौरान विजय को तृषा के साथ एक कार्यक्रम में देखा गया है, तो क्या इसका राजनीति या लोगों की सोच पर कोई असर पड़ेगा। इस पर उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं समझ आता कि लोगों को इस तरह की बातों में इतनी रुचि क्यों होती है। यह दोनों कलाकारों की निजी जिंदगी का मामला है और इसका आम लोगों से कोई लेना-देना नहीं है।'

खुशबू ने आगे कहा, 'अगर किसी की निजी जिंदगी से समाज प्रभावित होता, तो उस पर चर्चा करना ठीक होता। लेकिन जब किसी की व्यक्तिगत जिंदगी से किसी को नुकसान नहीं हो रहा है, तो इसे बड़ा विवाद बनाने का कोई मतलब नहीं है। लोग अक्सर कलाकारों की निजी जिंदगी को लेकर अत्यधिक उत्सुक हो जाते हैं, जबकि हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी जीने का अधिकार है।'

एक अन्य सवाल के जवाब में, जब पूछा गया कि क्या ऐसी चर्चाएं विजय की लोकप्रियता को प्रभावित कर सकती हैं, खासकर जब वह राजनीति में भी सक्रिय हैं। इस पर खुशबू ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि इससे विजय की छवि या लोकप्रियता पर कोई असर पड़ेगा। जनता समझदार होती है और वोट देते समय सही निर्णय लेती है। लोग जानते हैं कि कब और किसे वोट देना है, इसलिए किसी अभिनेता की निजी जिंदगी उसके राजनीतिक करियर को प्रभावित नहीं कर सकती।'

उन्होंने आगे कहा, 'चाहे कोई बड़ा अभिनेता हो या नेता, वह भी एक इंसान है। हर व्यक्ति को अपनी निजी जिंदगी जीने का अधिकार है, इसलिए किसी के निजी रिश्तों या व्यक्तिगत जीवन को लेकर अधिक चर्चा करना उचित नहीं है।'

Point of View

तब तक इसे मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।
NationPress
30/04/2026

Frequently Asked Questions

खुशबू सुंदर ने थलापति विजय और तृषा कृष्णन की निजी जिंदगी पर क्या कहा?
खुशबू सुंदर ने कहा कि कलाकारों की निजी जिंदगी पर हंगामा करना उचित नहीं है और इसे बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।
क्या विजय की लोकप्रियता पर इस विवाद का असर पड़ेगा?
खुशबू ने कहा कि इससे विजय की छवि या लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि जनता समझदार होती है।
Nation Press