30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

यश की 'टॉक्सिक' में अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर की धमाकेदार एंट्री

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
यश की 'टॉक्सिक' में अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर की धमाकेदार एंट्री

सारांश

यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ में अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर की एंट्री ने फिल्म के दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। दोनों अभिनेता अपने अनोखे लुक और अदाकारी से फिल्म को और भी दिलचस्प बनाएंगे।

मुख्य बातें

यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' में नए चेहरे शामिल हुए हैं।
अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर के किरदारों में गहराई है।
फिल्म का टीज़र हाल ही में जारी किया गया है।
कई भाषाओं में डब वर्जन उपलब्ध होगा।
19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हैदराबाद, 23 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। 'केजीएफ' के स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की कास्ट अब और भी सशक्त हो गई है। फिल्म के निर्माताओं ने अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर के शामिल होने की जानकारी दी है। अक्षय ओबेरॉय टोनी और सुदेव नायर करमाडी के किरदार में नजर आएंगे।

निर्माताओं के अनुसार, ये दोनों अभिनेता अपनी शानदार लुक और प्रदर्शन के साथ इस फिल्म की डार्क, स्टाइलिश और उच्च एक्शन दुनिया को और अधिक रोमांचक बनाएंगे। अक्षय ओबेरॉय का किरदार टोनी 1950 के दशक की याद दिलाता है। लंबी मूंछें, विंटेज कपड़े और पुराने जमाने की अकड़ के साथ वह एक ऐसे व्यक्ति के रूप में सामने आएंगे, जो हिंसा में विश्वास करता है। उनके शांत स्वभाव के पीछे छिपी हुई खतरनाक ताकत उनके लुक में स्पष्ट रूप से झलक रही है।

दूसरी ओर, सुदेव नायर का करदार करमाडी एक मजबूत, ज़मीन से जुड़ा और रहस्यमय व्यक्तित्व है। वह फ्लैट कैप, सीधी मूंछें, स्थिर नजरें और हाथ में बंदूक के साथ दिखाई देंगे, जो उनके लुक को शांत लेकिन प्रभावशाली बनाता है।

निर्देशक गीतू मोहनदास ने दोनों अभिनेताओं की प्रशंसा करते हुए कहा, “करमाडी के लिए सुदेव एक सही चुनाव हैं। उनका टैलेंट गहरा है, लेकिन वह कम शब्दों में ही सब कुछ कह देते हैं। सेट पर उन्होंने शांत तरीके से नेतृत्व किया और पूरी टीम को समर्थन प्रदान किया। वह केवल एक अभिनेता नहीं, बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं, जो फिल्म को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं।”

अक्षय ओबेरॉय के बारे में गीतू ने कहा, “अक्षय के साथ काम करना बहुत खास अनुभव रहा। उनकी सबसे बड़ी खूबी उनकी जिज्ञासा है। वह स्क्रिप्ट को गहराई से समझते हैं और सवाल पूछकर अपने किरदार को और मजबूत बनाते हैं। वह हर सीन में सच्चाई तलाशते हैं और कठिन पलों में भी उत्सुकता से काम करते हैं। उनका प्रदर्शन अद्भुत रहा।”

निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का टीज़र जारी किया, जिसमें यश को क्लीन-शेव लुक में दिखाया गया है।

फिल्म को केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले वेंकट के. नारायण और यश ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

टॉक्सिक’ को कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट किया गया है। इसके अलावा, हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम सहित कई भाषाओं में डब वर्जन रिलीज होगा। ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फिल्म 'टॉक्सिक' कब रिलीज होगी?
फिल्म 'टॉक्सिक' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस फिल्म में कौन-कौन से अभिनेता हैं?
फिल्म में यश, अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर, नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
क्या 'टॉक्सिक' का हिंदी में डब वर्जन होगा?
'टॉक्सिक' का हिंदी, तेलुगू, तमिल, और मलयालम सहित कई भाषाओं में डब वर्जन रिलीज होगा।
फिल्म के निर्देशक कौन हैं?
फिल्म के निर्देशक गीतू मोहनदास हैं।
क्या 'टॉक्सिक' एक एक्शन फिल्म है?
'टॉक्सिक' एक डार्क, स्टाइलिश और हाई एक्शन वर्ल्ड पर आधारित फिल्म है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले