20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अनार सेहत का खजाना है? आयुर्वेद में इसके अनगिनत फायदे बताए गए हैं

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अनार सेहत का खजाना है? आयुर्वेद में इसके अनगिनत फायदे बताए गए हैं

सारांश

अनार केवल एक फल नहीं, बल्कि सेहत का अनमोल खजाना है। जानिए आयुर्वेद में अनार के स्वास्थ्य लाभ और इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने के तरीके।

मुख्य बातें

अनार सेहत का खजाना है।
रक्त शुद्धिकरण में सहायक।
दिल की सेहत के लिए लाभकारी।
त्वचा पर निखार लाता है।
बच्चों के लिए फायदेमंद।

नई दिल्ली, 28 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। अनार एक ऐसा फल है, जिसमें हर दाने में सेहत का खजाना छिपा होता है, जो विभिन्न बीमारियों से लड़ने की ताकत प्रदान करता है। अनार रक्त को शुद्ध करने से लेकर चेहरे पर रंगत लाने तक कई फायदों से भरा हुआ है। तो चलिए जानते हैं कि आयुर्वेद में अनार के बारे में क्या कहा गया है।

आयुर्वेद में, अनार को 'दादिमा' कहा जाता है और यह वात, पित्त, और कफ को संतुलित करने में सहायक है। इसमें सूजन-रोधी, एंटीऑक्सीडेंट, और जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो इसे कई बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनाते हैं। न केवल अनार, बल्कि इसका छिलका भी चेहरे की समस्याओं और पेट संबंधी रोगों में उपयोगी है।

अनार का सेवन आहार और औषधि दोनों रूप में किया जाता है। यह शरीर को ऊर्जा देता है, नींद न आने की समस्या को दूर करता है, रक्त को शुद्ध करता है और रक्त की कमी को पूरा करता है। कुल मिलाकर, छोटे-छोटे दानों वाला यह फल हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है।

अनार का नियमित सेवन दिल को मजबूत बनाता है और दिल की पंप करने की क्षमता को बढ़ाता है। यह हाई ब्लड प्रेशर और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और रक्त में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाता है।

बच्चों के लिए अनार का सेवन अत्यंत लाभकारी है, क्योंकि बच्चों में बार-बार दस्त लगने और पेट में कीड़े होने की समस्या अक्सर देखी जाती है। ऐसे में अनार और काली मिर्च का संयोजन बच्चों को दिया जाए तो पेट के कीड़े कम होंगे और दस्त में भी सुधार होगा।

चेहरे पर निखार लाने और दाग-धब्बों को कम करने में भी अनार सहायक है। अनार के सेवन से रक्त शुद्ध होता है और चेहरे पर मुहांसे, एक्ने और झुर्रियों की समस्या कम होती है। खराब जीवनशैली के कारण पुरुषों में स्पर्म काउंट और गुणवत्ता में कमी देखी जा रही है। ऐसे में अनार का सेवन लाभकारी होता है। अनार के सेवन से पुरुषों में हॉर्मोन का संतुलन बना रहता है।

आंखों और दिमाग के लिए भी अनार एक टॉनिक की तरह काम करता है। रोजाना अनार का सेवन आंखों की रोशनी को बढ़ाता है और ब्रेन पावर को भी बढ़ावा देता है। इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि इसके स्वास्थ्य लाभ भी अद्वितीय हैं। आयुर्वेद में इसकी महत्ता और उपयोगिता को देखते हुए, यह सभी वर्गों के लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह जरूरी है कि हम अपने आहार में ऐसे फलों को शामिल करें जो हमारी सेहत को बेहतर बनाएं।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अनार के क्या फायदे हैं?
अनार के कई फायदे हैं, जैसे रक्त शुद्धिकरण, हृदय स्वास्थ्य में सुधार, और त्वचा पर निखार लाना।
क्या अनार का सेवन बच्चों के लिए सुरक्षित है?
हाँ, अनार बच्चों के लिए अत्यंत फायदेमंद है, यह दस्त और पेट के कीड़ों के लिए लाभकारी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले