27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बुरहानपुर में स्कूली छात्राओं ने एचपीवी वैक्सीन लगवाकर सर्वाइकल कैंसर से बचाव किया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बुरहानपुर में स्कूली छात्राओं ने एचपीवी वैक्सीन लगवाकर सर्वाइकल कैंसर से बचाव किया

सारांश

बुरहानपुर में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान को तेज किया गया है। स्कूली छात्राएं स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लगवा रही हैं, जिससे सर्वाइकल कैंसर से बचाव संभव हो सकेगा।

मुख्य बातें

एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए महत्वपूर्ण है।
बुरहानपुर में मुहिम 90 दिन तक चलेगी।
किशोरियों के लिए 9 से 14 वर्ष की उम्र में टीकाकरण किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है।
हर बच्चे को निशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

बुरहानपुर, 23 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ एचपीवी वैक्सीनेशन मुहिम को तेज किया गया है। सोमवार को कई स्कूली छात्राओं को स्वास्थ्य केंद्रों में एचपीवी वैक्सीन दी गई।

बुरहानपुर जिले में एचपीवी टीकाकरण मुहिम तेजी से चल रही है। इस मुहिम के तहत 9 से 14 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों में टीके लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव और स्कूलों में जाकर न केवल टीकाकरण कर रही है, बल्कि वैक्सीन से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चला रही है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी है। इस मुहिम के तहत अगले तीन महीनों में अधिक से अधिक बालिकाओं को टीकाकरण से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

छात्रा इशिता पाटिल ने राष्ट्र प्रेस से कहा कि मैंने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीका लगवाया है। मुझे लगता है कि जिस उद्देश्य की पूर्ति के लिए इसे लाया गया है, सभी को इसे लगवाना चाहिए। मैं पीएम मोदी का आभार व्यक्त करना चाहती हूं कि उन्होंने हमारे स्वास्थ्य की चिंता करते हुए यह कदम उठाया। यह सभी लड़कियों के लिए जरूरी है।

एक अन्य छात्रा ने कहा कि पीएम मोदी हमारे स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखते हैं, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए उन्होंने इस वैक्सीन से सभी को अवगत कराया है। यह वैक्सीन हमें सर्वाइकल कैंसर से रक्षा करने में मदद करेगा।

छात्रा साक्षी सोलंकी ने कहा कि आज हम लोगों ने सर्वाइकल कैंसर का वैक्सीनेशन कराया है। सभी को कहना चाहूंगी कि यह वैक्सीन सुरक्षित है। यह हमें सर्वाइकल कैंसर से बचाने में मदद करती है।

छात्रा राजनंदिनी राठौड़ ने कहा कि कैंसर से बचाव के लिए हमने वैक्सीन लगवाई है। मैं सभी से अपील करती हूं कि वे यह वैक्सीन जरूर लगवाएं।

स्वास्थ्य विभाग के फील्ड ऑफिसर विजय कुमार सोनी ने कहा कि जिले में 90 दिन का ड्राइव चलाया जाएगा। जिसके तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 14 से 15 साल की बच्चियों को चिन्हित कर वैक्सीन लगाई जाएगी। साथ ही, वैक्सीन को लेकर सोशल मीडिया पर फैली भ्रांतियों के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। हमारा उद्देश्य हर बच्चे को निशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराना है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एचपीवी वैक्सीन क्या है?
यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बनाई गई है।
क्या यह वैक्सीन सुरक्षित है?
हां, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है।
किस उम्र की लड़कियों को यह वैक्सीन लगाई जा रही है?
यह वैक्सीन 9 से 14 वर्ष की किशोरियों को लगाई जा रही है।
इस अभियान का उद्देश्य क्या है?
इसका उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अधिक से अधिक बालिकाओं को टीकाकरण से जोड़ना है।
क्या यह वैक्सीन मुफ्त में उपलब्ध है?
जी हां, यह वैक्सीन सभी बच्चों के लिए निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले