26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रोज एक कटोरी ओट्स खाने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रोज एक कटोरी ओट्स खाने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है?

सारांश

क्या आप जानते हैं कि रोजाना एक कटोरी ओट्स खाने से आप अपने दिल की सेहत को बेहतर बना सकते हैं? यह लेख बताएगा कि कैसे ओट्स आपके कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर सकता है और आपको स्वस्थ रख सकता है।

मुख्य बातें

ओट्स दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।
यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है।
ओट्स में मौजूद फाइबर वजन कम करने में सहायक है।
यह डायबिटीज के रोगियों के लिए एक सुरक्षित आहार है।
ओट्स खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।

नई दिल्ली, 18 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। दिल की सेहत आजकल सबसे बड़ी चिंता का विषय बन चुकी है। बदलती जीवनशैली, गलत खानपान, तनाव और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल एक आम समस्या बन गई है।

हाई कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे दिल की नसों में जम जाता है और हार्ट अटैकस्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बनता है। लोग दवाइयों पर निर्भर हो रहे हैं, लेकिन आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों मानते हैं कि सही आहार कई बीमारियों को रोक सकता है। इनमें से एक है ओट्स, जो आसानी से पचता है और शरीर में संतुलन बनाए रखता है।

प्रतिदिन एक कटोरी ओट्स शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी और खराब तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और शरीर में दोषों का संतुलन बनाए रखता है। आयुर्वेद के अनुसार, जब पाचन ठीक होता है, तो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल अपने आप नियंत्रित हो जाता है।

विज्ञान की दृष्टि से देखें तो ओट्स में एक विशेष फाइबर होता है, जिसे बीटा-ग्लूकान कहा जाता है। यह फाइबर पेट में एक जेल जैसी परत बना लेता है, जो आंतों में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम कर देती है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) धीरे-धीरे कम होने लगता है और दिल की धमनियां बेहतर तरीके से काम करती हैं।

ओट्स केवल कोलेस्ट्रॉल के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर के लिए लाभदायक है। इसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो मांसपेशियों को मजबूत करती है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है। साथ ही, इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिससे पेट भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती। यही वजह है कि वजन घटाने के इच्छुक लोगों के लिए ओट्स एक बेहतरीन विकल्प है।

ओट्स में कई महत्वपूर्ण विटामिन और मिनरल भी होते हैं। इसमें आयरन पाया जाता है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। मैग्नीशियम और पोटेशियम दिल की धड़कन को संतुलित रखने में सहायक होते हैं। जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है।

दिल की सेहत के लिए ओट्स खास इसलिए है क्योंकि यह ब्लड शुगर को भी संतुलित रखता है। ओट्स धीरे-धीरे पचता है, जिससे रक्त में शुगर अचानक नहीं बढ़ती। इसलिए, डायबिटीज के रोगियों के लिए भी ओट्स एक सुरक्षित और लाभकारी आहार है। जब शुगर और कोलेस्ट्रॉल दोनों नियंत्रित रहते हैं, तो दिल की बीमारी का खतरा काफी कम हो जाता है।

आयुर्वेद के अनुसार, ओट्स शरीर को अंदर से साफ करता है। यह आंतों में जमा गंदगी को बाहर निकालता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। जब मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है, तो फैट जमा नहीं होता और कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित रहता है। यही कारण है कि नियमित रूप से ओट्स खाने वाले लोगों में दिल की समस्याएं कम देखी जाती हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

विशेषकर उन लोगों के लिए जो अपने दिल की सेहत को लेकर चिंतित हैं।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या ओट्स खाने से वजन कम होता है?
जी हां, ओट्स में मौजूद फाइबर और प्रोटीन वजन कम करने में मदद करते हैं।
क्या ओट्स डायबिटीज के लिए फायदेमंद हैं?
हां, ओट्स ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
ओट्स का सेवन कब करना चाहिए?
सुबह नाश्ते में ओट्स का सेवन करना सबसे फायदेमंद होता है।
क्या ओट्स सिर्फ नाश्ते में ही खा सकते हैं?
नहीं, ओट्स को आप विभिन्न व्यंजनों में उपयोग कर सकते हैं।
क्या ओट्स से कोलेस्ट्रॉल कम होता है?
जी हां, ओट्स में बीटा-ग्लूकान होता है जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले