26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बढ़ती ठंड में सर्दी-जुकाम से परेशान हैं? ये औषधि तुरंत राहत देगी!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बढ़ती ठंड में सर्दी-जुकाम से परेशान हैं? ये औषधि तुरंत राहत देगी!

सारांश

सर्दियों में सर्दी-जुकाम के बढ़ते मामलों के बीच, एक सरल घरेलू नुस्खा - शहद और पिप्पली का मिश्रण - आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का कार्य कर सकता है। जानें इसके फायदे और उपयोग के तरीके।

मुख्य बातें

शहद और पिप्पली का संयोजन सर्दी-जुकाम से राहत देता है।
यह इम्यूनिटी को मजबूत करता है।
पिप्पली बलगम को पतला करके खांसी में आराम देती है।
शहद एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है।
गर्म पानी के साथ सेवन करने से असर अधिक होता है।

नई दिल्ली, 7 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। सर्दियों का मौसम आ चुका है और इस समय सर्दी-जुकाम तथा खांसी की समस्याएं तेजी से बढ़ने लगी हैं। ऐसे में कई प्राकृतिक उपचार हैं, जिन्हें अपनाकर इन समस्याओं को झट से दूर किया जा सकता है। आयुर्वेद इसमें एक सरल समाधान प्रस्तुत करता है।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने एक प्रभावी घरेलू नुस्खा सुझाया है, जो शहद और पिप्पली के संयोजन से तैयार होता है। यह न केवल सर्दी-जुकाम से त्वरित राहत प्रदान करता है, बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है और सेहत का संतुलन बनाए रखता है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, पिप्पली एक शक्तिशाली औषधि है और इसके सेवन से कई फायदे मिलते हैं। यह खांसी-जुकाम से राहत का एक प्राकृतिक उपाय है। शहद और पिप्पली का संयोजन सेहत का संतुलन बनाने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।

पिप्पली के सेवन के कई फायदे हैं, यह श्वसन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसमें पिपेरिन नामक तत्व होता है, जो बलगम को पतला करके खांसी और जुकाम में आराम देता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ाती है। साथ ही ठंड में अपच की समस्या आम है, पिप्पली पाचन अग्नि को प्रज्वलित करती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन और गले की खराश को कम करती है। यह सर्दी-जुकाम के वायरस को रोकने में भी सहायक है।

शहद के साथ पिप्पली का संयोजन इसे और भी प्रभावी बनाता है। शहद एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है, जो गले को आराम देता है और बैक्टीरिया को मारता है।

आयुर्वेदाचार्य इसके इस्तेमाल का तरीका भी बताते हैं। इसके लिए 1 चम्मच पिप्पली पाउडर लें और इसे 2 चम्मच शहद में अच्छी तरह मिलाएं। इसे दिन में 3 से 4 बार लें। गर्म पानी के साथ लेने से असर दोगुना हो जाता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह मिश्रण सर्दी-जुकाम में बेहद कारगर है, क्योंकि पिप्पली बलगम को बाहर निकालती है और शहद सूजन को कम करता है। नियमित सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे बार-बार बीमार पड़ने की समस्या दूर हो जाती है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि सर्दियों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचने के लिए प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपचारों का महत्व बढ़ जाता है। सरकार द्वारा सुझाए गए उपायों को अपनाना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकता है।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सर्दी-जुकाम में पिप्पली का सेवन कैसे करें?
1 चम्मच पिप्पली पाउडर को 2 चम्मच शहद में मिलाकर दिन में 3-4 बार लें।
शहद और पिप्पली का संयोजन कैसे फायदेमंद है?
यह मिश्रण बलगम को पतला करता है और इन्फ्लेमेशन को कम करता है।
क्या पिप्पली में कोई साइड इफेक्ट्स हैं?
सामान्यत: पिप्पली का सेवन सुरक्षित है, लेकिन अधिक मात्रा में लेने से बचें।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले