क्या एपेक का 32वां व्यापार मंत्रियों का सम्मेलन मई 2026 में सूचो में होगा?

Click to start listening
क्या एपेक का 32वां व्यापार मंत्रियों का सम्मेलन मई 2026 में सूचो में होगा?

सारांश

क्या आप जानते हैं कि एपेक का 32वां व्यापार मंत्रियों का सम्मेलन इस मई में सूचो में होने जा रहा है? यह सम्मेलन वैश्विक आर्थिक मुद्दों पर चर्चा करेगा और एशिया प्रशांत राष्ट्रों के लिए महत्वपूर्ण है। जानें इस सम्मेलन के मुख्य विषय और इसकी तैयारी के बारे में।

Key Takeaways

  • एपेक का 32वां व्यापार मंत्रियों का सम्मेलन मई 2026 में होगा।
  • यह सम्मेलन आर्थिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगा।
  • चीन तीसरी बार एपेक की मेज़बानी करेगा।
  • यह हरित अर्थव्यवस्था के विकास को बढ़ावा देगा।
  • डिजिटल सहयोग में सुधार के लिए प्रयास करेगा।

बीजिंग, 16 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। चीन के वाणिज्य मंत्रालय की प्रवक्ता ह योंगछ्येन ने 15 जनवरी को आयोजित एक नियमित प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग संगठन (एपेक) का 32वां व्यापार मंत्रियों का सम्मेलन इस मई में पूर्वी चीन के च्यांग सु प्रांत के सूचो शहर में आयोजित किया जाएगा।

यह सम्मेलन एशिया प्रशांत और वैश्विक आर्थिक एवं व्यापारिक मुद्दों पर विचार विमर्श करेगा और इस नवंबर में होने वाले एपेक के नेताओं के अनौपचारिक सम्मेलन के लिए आर्थिक एवं व्यापारिक क्षेत्रों की तैयारी करेगा।

ध्यान रहे कि वर्ष 2026 में चीन तीसरी बार एपेक की मेज़बानी करेगा और सिलसिलेवार बैठकें आयोजित करेगा।

प्रवक्ता ने बताया कि व्यापार मंत्रियों का सम्मेलन एपेक के चीन वर्ष और एशिया प्रशांत के समान समुदाय का निर्माण करने की दिशा में समान समृद्धि बढ़ाने के मुख्य विषय पर केंद्रित रहेगा, जो खुलेपन, सृजन और सहयोग पर जोर देगा। यह क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण और एशिया प्रशांत मुक्त व्यापार क्षेत्र का निर्माण करेगा, बहुपक्षीय व्यापार तंत्र का समर्थन करेगा, डिजिटल सहयोग को मजबूत करेगा और हरित अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान देगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Point of View

जिसमें व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यह न केवल आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा, बल्कि हरित अर्थव्यवस्था और डिजिटल सहयोग को भी प्रोत्साहित करेगा।
NationPress
10/03/2026

Frequently Asked Questions

एपेक का 32वां व्यापार मंत्रियों का सम्मेलन कब और कहाँ होगा?
यह सम्मेलन मई 2026 में चीन के सूचो शहर में आयोजित होगा।
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य एशिया प्रशांत और वैश्विक आर्थिक मुद्दों पर विचार करना है।
Nation Press